Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली की चोरों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करायेगी टोरेंट पावर कंपनी 

 ठाणे [ युनिस खान ] टोरेंट पावर ने कलवा-मुंब्रा-शील क्षेत्र में चोरी से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने का अभियान शुरू किया है।बिजली कनेक्शन को नियमित करने की कई बार अपील के बाद भी लोग नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं । ऐसे में चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों की समस्या बढ़ने वाली है।

       इस क्षेत्र के १५ हजार से अधिक घर का पीडी बकाये के नाम पर अनधिकृत तरीके से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ग्राहकों को अपने प्रलंबित पीडी बकाया का भुगतान करके अधिकृत बिजली मीटर प्राप्त करना चाहिए लेकिन लोग अधिकृत  कनेक्शन के लिए आगे नही आ रहे । इस समय लगभग 21500 कनेक्शन 0 या बहुत कम यूनिट का इस्तेमाल करते दिखते हैं। इनमें से कई लोगों के मीटर खराब या मीटर के साथ छेडछानी किए जाने की आशंका जतायी गयी है । ऐसे लोगों के मीटर तुरंत बदलने की जरूरत है।

         ऐसे बिजली चोरों के कारण नियमित रूप से बिजली बिल भुगतान करने वाले ग्राहकों को बिजली कटौती से झुंजना पडता है । उन्हें  लाइन ट्रिपिंग और नेटवर्क ब्रेकडाऊन का सामना करना पड़ता है। टोरेंट कंपनी ने हाल ही में मीटर के साथ छेडछाड और बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में पुलिस में बिजली चोरी के मामले दर्ज किये गए है। आगे बिजली चोरी के खिलाफ कंपनी की ओर से कार्रवाई अभियान तेज किये जाने का संकेत दिया गया है।

      कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बिजली चोरी कानूनन अपराध है और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कंपनी सख्त कारवाई कर रही है। बिजली अधिनियम 2003 के अनुसार, बिजली की चोरी एक कानूनन अपराध है, जिसके लिए तीन साल तक की कैद या जुर्माना हो सकता है।

संबंधित पोस्ट

समाजसेवा के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

मूलभूत अधिकारों की मांग को लेकर भिवंडी में  श्रमजीवी संघटना ने निकाला मोर्चा

Aman Samachar

टीबी निर्मूलन के प्रयासों के बावजूद मनपा क्षेत्र में तीन माह में मिले 697 मरीज

Aman Samachar

घनसोली में अनधिकृत तरह से शुरू इमारत निर्माण को मनपा ने तोडा 

Aman Samachar

नवी मुंबई से 35 लाख रूपये का पान मशाला जब्त , एफडीए व पुलिस की संयुक कार्रवाई

Aman Samachar

पल्लाडियन पार्टनर्स की महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाएँ, भारत में 30 नए शहरों पर फोकस

Aman Samachar
error: Content is protected !!