Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केरल राज्य सरकार के 21 प्रशिक्षु अधिकारियों ने नवी मुंबई की परियोजनाओं की सराहना की 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] विविध नवीन परियोजनाओं और अनूठी गतिविधियों के कारण नवी मुंबई को देश में एक अद्वितीय शहर के रूप में नामित किया जा रहा है। जिसके अनुसार विभिन्न राज्यों और देशों के पदाधिकारी व अधिकारी नवी मुंबई मनपा का दौरा कर रहे हैं।  इसी तरह, 21 प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह ने केरल राज्य सरकार के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से नवी मुंबई का दौरा किया और उल्लेखनीय कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कुछ परियोजना स्थलों का भी दौरा किया।
         मनपा मुख्यालय में प्रशिक्षु अधिकारियों को पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया गया।  इस दौरान अपर नगर अभियंता शिरीष आरदवाड ने मनपा की प्रगति , परियोजनाओं एवं कार्यों की प्रस्तुति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यकारी अभियंता अजय संख्ये ने इन सभी अतिथि अधिकारियों को प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान मुख्यालय में विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्हें महासभा के राजमाता जिजाऊ हॉल में व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।  अधिकारियों के इस समूह ने कोपर खैरने में अत्याधुनिक सीवेज उपचार संयंत्र और तृतीयक उपचार संयंत्र का दौरा किया। जल शोधन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी लिया।  जल शुद्धिकरणकर उद्योग समूह द्वारा उपयोग करने की संपूर्ण प्रक्रिया में रुचि व्यक्त करते हुए, समूह ने पूरी प्रक्रिया पर गहराई से अध्यन किया।
          कई अधिकारियों ने राय व्यक्त की कि जूनी क्षेपणभूमि स्थल को वैज्ञानिक रूप से बंद करना और नेचर पार्क जैसा भव्य पार्क बनाना बहुत अलग बात है।  वहां बना स्वच्छता पार्क स्वच्छता का संस्कार करने वाली अद्भुत मुद्दा है। इन अधिकारियों ने उस पार्क में सैर कर प्राकृतिक शांति और शीतलता का अनुभव किया। नवी मुंबई मनपा का मुख्यालय ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग के लिए उपयुक्त है और अधिकारियों के इस समूह द्वारा इसकी भव्यता, आंतरिक सफाई की विशेष रूप से सराहना की गई।  अधिकारियों के समूह ने नोट किया कि यह नवी मुंबई के बारे में हमने जितना सुना था उससे कहीं अधिक आधुनिक और बेहतर शहर है और हम नवी मुंबईकरों के आतिथ्य से अभिभूत थे।

संबंधित पोस्ट

राज्य के पहले विशेष टीकाकरण कार्यक्रम में 16 तृतीयपंथियों ने लगाया टीका 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने यामी गौतम को दिवाली कैंपेन ‘नई दिवाली नई सोच’ के लिए जोड़ा

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने टियर और मार्केट्स में अपने रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

Aman Samachar

लाउडस्पीकर के बारे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

स्थानीय निकायों को महासभा आयोजित करने का सरकार ने नीतिगत निर्णय नहीं लिया तो उच्च न्यायालय 23 फरवरी को सुनाएगा आदेश 

Aman Samachar

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!