Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवाली में दीपों से जगमगाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्मारक

ठाणे [ युनिस खान ] पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक को दिवाली के अवसर पर दीप जलाकर जगमगाया। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के पहले स्मारक को दिवाली के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज वाडा में दीया से प्रकाशित कर उन्हें याद किया गया।

स्मारक का निर्माण वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया था। जहाँ प्रतिदिन करीब 5000 छात्र दिवंगत नेता वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वाडा के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में बने उक्त स्मारक का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2018 में किया था। स्मारक को कैलाश अग्रवाल किशनगढ़ (राजस्थान) द्वारा धौलपुर पत्थरों का उपयोग करके बनाया गया है।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शर्मा ने स्वामी विवेकानंद कालेज में शहीद स्मारक का निर्माण कराया है जिसका लोकार्पण ठाणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विश्वास नागरे पाटील के हाथो किया गया था। 26 / 11 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान आयपीएस अधिकारी नागरे पाटील ने ताजमहल होटल फंसे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न कर अन्दर गुस गए थे। कालेज प्रांगण में स्मारक बनाने के बारे में शर्मा का कहना है कि सुरक्षा और बच्चों के समाज सेवा और राष्ट्र प्रेम जगाने के उद्देश्य उचित है। इससे कालेज के छात्रों को इससे प्रेरणा मिलती रहेगी ।

संबंधित पोस्ट

महाराणा प्रताप राजपूत महासंघ ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया अपना 116वां स्थापना दिवस

Aman Samachar

मुंबई के डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने इनाली फाउंडेशन के लिए कस्टमाइज्ड वैन ‘लिंब्स ऑन व्हील्स’ शुरू

Aman Samachar

कोपरी पुल पर एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कारीडोर की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar

राकांपा ने प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाकर ईंधन दर वृद्धि का किया निषेध

Aman Samachar

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सीआरएमएस के अध्यक्ष प्रवीण बाजपेयी ने की मुलाक़ात

Aman Samachar
error: Content is protected !!