Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की महिला सफाई कर्मचारी की ब्लैक फंगस से हुई मौत

भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी में कोरोना संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण ब्लैक फंगस ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है।ब्लैक फंगस से पीड़ित मनपा की एक महिला सफाई कर्मचारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है । कोरोना संकट के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारी की ब्लैक फंगस से हुई मौत को लेकर मनपा कर्मचारियों में हडकंप मचा हुआ है । भिवंडी में ब्लैक फंगस से हुई पहली मौत के बाद मनपा प्रशासन द्वारा ब्लैक फंगस के लिए कौन सी सावधानियां रखी जाएगी, नागरिकों का इस तरफ ध्यान लगा हुआ है। जबकि मनपा स्वास्थ्य विभाग को ब्लैक फंगस से हुई महिला कर्मचारी की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है ।
              प्रभाग समिति क्रमांक-5 में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी दीपिका घाडगे (44) को चार दिन पहले ब्लैक फंगस का लक्षण पाए जाने पर उन्हें उपचार के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था । लेकिन वहां उनकी हालत खराब होने पर  उपचार के लिए मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भेज दिया गया, लेकिन वहां भी कोई सुधार नहीं हुआ और हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें  उपचार के लिए सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था ।लेकिन सोमवार की रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा की चिकित्साधिकारी डॉ. बुशरा सैय्यद को ब्लैक फंगस से हुई महिला सफाई कर्मचारी की मौत के बारे में जहां कोई जानकारी नहीं है ,वहीं मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ. कारभारी खरात ने बताया कि वह मुंबई में हैं जिसके कारण उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है ।

संबंधित पोस्ट

एसर इंडिया ने जान्हवी कपूर को एसर और एसरप्योर प्रॉडक्ट्स के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाय

Aman Samachar

कोपरी के निवासियों को डेवलपर ने दिया धोखा ,ठाणे कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aman Samachar

ईटीसी विकलांग शिक्षा, प्रशिक्षण केंद्र का एसएससी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत

Aman Samachar

राकांपा अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव बने शफ़ाकत खान

Aman Samachar

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” किया लॉन्च

Aman Samachar

एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने पंडित अवधेश शुक्ला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!