Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वीजा के साथ दो प्रीमियम डेबिट कार्ड, बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस और बॉब वर्ल्ड सेफायर लॉन्च किए

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) और डिजिटल पेमेंट्स के मामले में ग्लोबल लीडर, वीजा ने आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए दो नए प्रीमियम डेबिट कार्ड – बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस – एक सुपर-प्रीमियम वीजा इनफिनिट कार्ड (मेटल एडिशन) और – बॉब वर्ल्ड सेफायर- एक वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड को लॉन्च करने की घोषणा की।दोनों डेबिट कार्ड वैरिएंट्स सर्वोत्कृष्ट और पावरफुल रिवॉर्ड प्रोपोजिशन के साथ उपलब्ध हैं जो खास तौर पर बैंक के हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) ग्राहक सेगमेंट के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।बॉब वर्ल्ड सेफायर कार्ड दो सब वैरिएंट्स – बॉब वर्ल्ड सेफायर (मेल) और बॉब वर्ल्ड सेफायर (फीमेल) में उपलब्ध होगा, जो ग्राहकोंको कस्टमाइज प्रिविलेज्ड देता है।भारत की बैडमिंटन आइकन और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ब्रांड एंडोर्सर सुश्री पीवी सिंधु ने लॉन्च कार्यक्रम में इन कार्डों का अनावरण किया।

        अपने एचएनआई ग्राहकों की पसंद और वरीयताओं को ध्यान में रखते हुए, बैंक अपने ग्राहकों को लक्जरी ब्रांड्स की रेंज के साथ सही मायने में विश्व स्तरीय शॉपिंग और लाइफस्टाइल अनुभव प्रदान कर रहा है। इसके अलावा, एक्स्ट्रा वैल्यू ऐड करने के लिए, बैंक ने अपने पुरुष और महिला ग्राहकों को बीस्पोक ऑफर्स प्रदान करने के लिए सिग्नेचर कार्ड उपलब्ध कराया है.

          बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक, श्री जयदीप दत्ता राय ने कहा कि, “जैसे-जैसे हमारे ग्राहकों की जरूरतें, प्राथमिकताएं और उम्मीदें बढ़ रही हैं, वैसे ही हमारे ऑफर भी बढ़ रहे हैं। हम अपने पोर्टफोलियो में दो प्रीमियम डेबिट कार्ड की पेशकश को शामिल कर रहे हैं और अपने हाई नेटवर्थ ग्राहकों के लिए दो हाई-एंड वेरिएंट्स लॉन्च करने के लिए वीज़ा के साथ जुड़ने को लेकर हम खुश हैं। हमारे ग्राहकों की स्पष्ट अपेक्षाएं हैं और वे अनूठे और रिवार्डिंग एक्सपीरिएंस की तलाश में हैं। बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस – वीज़ा इनफिनिट ( मेटल एडिशन) और बॉब वर्ल्ड सेफायर – वीज़ा सिग्नेचर रेंज के डेबिट कार्ड इसके साथ और भी बहुत कुछ देने का वादा करते हैं।”

          बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य डिजिटल अधिकारी श्री अखिल हांडा ने कहा कि, “बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस-इनफिनिट (मेटल एडिशन) डेबिट कार्ड वास्तव में एक स्टेटस सिंबल है, जो एक खास कार्ड डिजाइन के साथ शानदार प्रिविलेजेज और फायदे ऑफर करता है। बॉब वर्ल्ड सेफायर कार्ड, हिम एंड हर अवधारणा के साथ एक सिग्नेचर एक्सपीरिएंस देता है। हमें इन दो नए डेबिट कार्ड वेरिएंट्स को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है, जिन्हें हमारे ग्राहक पसंद करेंगे।”

         ग्रुप कंट्री मैनेजर इंडिया एंड साउथ एशिया, वीज़ा, श्री संदीप घोष ने कहा कि, “उपभोक्ता आज उनकी उम्मीदों को पूरा करने वाले कस्टमाइज पेमेंट प्रॉडक्ट्स चाहते हैं। वीज़ा इनफिनिट और सिग्नेचर प्लेटफॉर्म्स पर समृद्ध ग्राहकों के लिए प्रीमियम डेबिट कार्ड लॉन्च करने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ पार्टनरशिप करते हुए हमें खुशी हो रही है।जो उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जिनकी खरीदारी की प्राथमिकताएं और उम्मीदें तेजी से बदल रही हैं, ये कार्ड डिजिटल पेमेंट चैनलों पर सुविधा, सुरक्षा और इस्तेमाल की दृष्टि से बहुत सहजता प्रदान करते हैं। डिफरेंशिएटेड प्रोपोजिशन की वजह से प्रीमियम यूजर्स को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सबसे आकर्षक डेबिट कार्ड मिलता है।”

मौजूदा ग्राहक बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस -वीज़ा इनफिनिट (मेटल एडिशन) डेबिट कार्ड या बॉब वर्ल्ड सेफायर-वीज़ा सिग्नेचर डेबिट कार्ड के लिए किसी भी शाखा या बॉब वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नए ग्राहक दोनों में से किसी भी डेबिट कार्ड के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा बचत खाता खोलने के बाद अपना पसंदीदा कार्ड चुन सकते हैं।

बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस -वीजा इनफिनिट (मेटल एडिशन) डेबिट कार्ड की विशेषताएं और फायदे

  • कॉम्प्लीमेंट्री एयरपोर्ट पिकअप और ड्रॉप सर्विस
  • अनलिमिटेड इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज विजिट्स
  • अनलिमिटेड डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विजिट्स
  • एक साल के लिए कॉम्प्लिमेंट्री क्लब मैरियट मेंबरशिप
  • गोल्फ प्रोग्राम: चुनिंदा गोल्फ कोर्सों में कॉम्प्लीमेंट्री सेशन
  • हेल्थ एंड वेलनेस लाभ – – चुनिंदा ब्रांड्स पर डिस्काउंट्स/वाउचर्स/मेंबरशिप
  • चुनिंदा होटलों में कॉम्प्लिमेंट्री डाइनिंग लाभ और क्यूरेटेड एक्सपीरियंस
  • प्रीमियम ब्रांड्स के ऑफर्स: सत्या पॉल, ट्रूफिट एंड हिल, ब्रूक्स ब्रदर्स और हाउस<

संबंधित पोस्ट

 केएसबी लिमिटेड ने मजबूत प्रदर्शन के साथ 2023 की पहली तिमाही की पूरी 

Aman Samachar

वेतन से वंचित ट्राफिक वार्डन को विधायक केलकर ने वितरित किया राशन

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने समाज के कमज़ोर तबके के लोगों को सशक्त बनाने की विशेष पहल शुरू की

Aman Samachar

अवैध रूप से चल रहे डांसबार, हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई का गृह मंत्री ने सचिव को दिए आदेश

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने बिल्कुल-नई क्विड MY22 को किया पेश

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सामान्य जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छः टीमें क्वालीफाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!