Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जी एम.कालेज स्टडी सेंटर में बी.ए.प्रथम वर्ष छात्रों के मार्गदर्शन क्लास का उदघाटन 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनीवर्सिटी नाशिक द्वारा संचालित जी. एम. मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर में शैक्षिक वर्ष २०२२-२३ के बी.ए.प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन क्लास के शुभारम्भ किया गया। इसके लिए उदघाटन समारोह का आयोजन रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा ऑडीटोरियम में प्राचार्य डॉ तबस्सुम शेख की अध्यक्षता में किया गया।
      इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान सर उपस्थित थे। स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया तथा सेंटर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को हिदायतें भी दी। डॉ तबस्सुम शेख मैडम ने अध्यक्षीय भाषण में छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि युनिवर्सिटी ने आप सब को उच्च शिक्षा का सुअवसर प्रदान किया है आप सब इसका फायदा उठायें। कठिन परिश्रम से डिगरी के साथ साथ अपनी गुणवत्ता में सराहनीय बढोत्तरी करें क्यूँकी डिगरी के साथ गुणवत्ता की आवश्यकता होती है।
      प्रमुख वक्ता जियाउर्रहमान अंसारी नें  उदाहरण देते हुए कहा की डिस्टेंस एजुकेशन किसी माने में कम नहीं होती शर्त यह है कि मेहनत,लगन और जिज्ञासा के साथ उद्देश्य प्राप्ति की कोशिश की जाय ।आप ने कहा कि यशवंतराव चौहाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ द्वारा बनाये गए पाठ्यक्रम की पुस्तकें अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक हैं।यदि छात्र पुस्तकों का नियमित अध्यन करें तो मुझे विश्वास है की उनकी गुणवत्ता में सराहनीय निखार पैदा होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बी.ए.प्रथम वर्ष के छात्र -छात्रायें उपस्थित थीं।कार्यक्रम का सूत्र संचालन सना अंसारी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एज़ाज़ हाश्मी सर और तहूर मोमिन का सहयोग शामिल रहा।अब्दुल अज़ीज़ अंसारी के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ

संबंधित पोस्ट

हम अमेजन और रिंग मेट्रो का विरोध करेंगे – सुप्रिया सुले 

Aman Samachar

अंधेरी में सम्मानित हुए घरेलू कामगारों के बच्चे

Aman Samachar

जिले की महिलाओं ने साग सब्जी की आधुनिक खेती करने का लिया प्रशिक्षण 

Aman Samachar

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

तीन पूर्व नगर सेवकों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री की उपस्थिति में भाजपा में किया प्रवेश , शिवसेना को एक और झटका

Aman Samachar

शरद पवार के जन्मदिन पर मुंब्रा में प्रमाणपत्र शिबिर आयोजित कर दी बधाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!