Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर में बगैर फायर एनओसी के चलने वाली अस्पतालों की जाँच कर सील करने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंबई ड्रीम माल्स की सनराईज अस्पताल में लागी आग जैसी घटना से बचने के लिए ठाणे की कोविड व नान कोविड समेत सभी अस्पतालों की फायर आडिट कराने की मांग ठाणे शहर जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने किया है।  उन्होंने बगैर फायर एनओसी के चलने वाली अस्पतालों की जांच कर उन्हें सील करने  कि मांग किया है।

                         मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा व मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पत्र देकर त्रिपाठी ने कहा है कि 25 मार्च की मध्यरात्री मुंबई भांडुप के ड्रीम्स माल्स की सनराईज अस्पताल में आग लग गयी जिसमें 11 मरीजों की मृत्यु हो गयी।  आग की इस घटना में पांच लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए थे जिन्हें उपचार के लिए विविध अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल के 30 अन्य मरीजों को मुलुंड के जम्बो कोविड अस्पताल में स्थानांतरित कराया गया।  अस्पताल में अपना उपचार व जान बचाने के लिए भर्ती मरीज आग की बलि चढ़ गए।  शहर भाजपा उपाध्यक्ष त्रिपाठी ने मनपा आयुक्त व मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि मनपा क्षेत्र में  कोविड व नान कोविड समेत अनेक अस्पताल बगैर फायर एनओसी के चल रहे हैं। इसके बारे न स्वाभिमान संघटना की ओर से पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई के अस्पताल में आग लगने की घटना की पुनरावृत्ति ठाणे में हो इसके लिए मनपा को कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। बगैर फायर एनओसी के चलने वाली अस्पतालों  जांच कर उन्हें सील करने की कार्रवाई की जाये। यदि मनपा व अग्निशमन विभाग कार्रवाई नहीं किया तो हम तीव्र आन्दोलन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

एनईएमएल के लिए क्लीयरिंग बैंक बनने के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनईएमएल के साथ किया एमओयू साइन

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया की शूटिंग बहुत जल्द होगी शुरू

Aman Samachar

15 दिन का वेतन महापौर निधि में देने के प्रस्ताव रद्द होने से कमचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव के आयोजन में नियमों का पालन व पूर्व अनुमति लेना आवश्यक

Aman Samachar

 न्यूमरोलॉजिस्ट जे.सी.चौधरी को मेवाड़ यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की 

Aman Samachar

ग्राम सभा भावलपुर के भावी प्रधान प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) तैयारी में जुटे

Aman Samachar
error: Content is protected !!