Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित समय के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 8.25% किया 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने आज घोषणा की कि वह 14 नवंबर, 2022 से सीमित समय के लिए अपने गृह ऋण की ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट (बीपीएस) से घटाकर 8.25%* प्रति वर्ष कर रहा है। यह इंडस्ट्री में सबसे कम और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक होम लोन ब्याज दरों में से एक है। यह विशेष दर 31 दिसंबर, 2022 तक उपलब्ध है। ब्याज दर पर 25 बीपीएस की छूट के अलावा, बैंक प्रोसेसिंग शुल्क को भी माफ़ कर रहा है।

         नई दर 8.25%* प्रति वर्ष से शुरू हो रही है। यह उन उधारकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जो नए होम लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं और साथ ही साथ ही बैलेंस ट्रांसफर पर भी। यह विशेष दर उधारकर्ता की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से जुड़ी होती है। एच टी सोलंकी, महाप्रबंधक – मॉर्गेज और अन्य खुदरा संपत्ति, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, “ऐसे परिदृश्य में जहां ब्याज दरें ऊपर की ओर हैं, हमें अपने होम लोन की ब्याज दरों को कम करने और 8.25% की एक विशेष, सीमित समय की होम लोन की ब्याज दर की पेशकश करते हुए प्रसन्नता हो रही है,जो घर के खरीदारों को घर खरीदने के लिए और अधिक किफायती बन गयी है। हमने इस साल होम लोन में मजबूत तेज़ी देखी है जो शहरों में मजबूत मांग और घरेलू बिक्री को बढ़ावा देने वाले उपभोक्ता विश्वास के कारण है । होम लोन पर इस तरह के आकर्षक ऑफर से और बढ़ावा मिलेगा क्योंकि लोग इस ऑफर का फायदा उठाकर अपना घर बनाने की तमन्ना को साकार कर सकते हैं।”

बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन की मुख्य विशेषताएं

    • ब्याज दरें सीमित समय के लिए 8.25%* प्रति वर्ष से शुरू
    • शून्य प्रोसेसिंग शुल्क
    • कम से कम दस्तावेज के साथ गृह ऋण का अधिग्रहण
    • 360 महीने तक की सुविधानुकूल अवधि
    • कोई पूर्व भुगतान/आंशिक भुगतान शुल्क नहीं
    • प्रमुख केंद्रों पर डोर स्टेप सेवा
    • कुछ ही चरणों में शीघ्र स्वीकृति के साथ डिजिटल होम लोन प्राप्त करें

         बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन मे आवेदन करने के लिए, आवेदक पूरे भारत में बैंक ऑफ बड़ौदा की किसी भी शाखा में जा सकते हैं। ग्राहक https://www.bankofbaroda.in/personal-banking/loans/home-loan पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और मिनटों में नियम के अनुसार स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

एचसीएल और अपलिंक ने एक्‍वाप्रेन्योर इनोवेशन पहल के लिए दुनिया भर से आवेदन मंगाए 

Aman Samachar

एचसीएल टेक ने सुपरचार्जिंग प्रोग्रेसTM की नई ब्रैंड पोजिशिनिंग लॉन्च की 

Aman Samachar

 सोशल फोरम ऑन हयूमन राइट के स्थापना दिवस पर संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर बल 

Aman Samachar

लक्ज़री टावर निर्माण के लिए शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट, इंडियाबुल्स फाइनेंस और पीएजी ने मिलाया हाथ

Aman Samachar

मराठी ज्ञान के नियम न मानने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई –  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल में शब्दकोश से शब्दों के अर्थ खोजने की व्यावहारिक गतिविधि का आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!