Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

14 राज्यों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में ई-स्टांपिंग सुविधा का डिजिटल शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारत सरकार के “डिजिटल इंडिया” के विजन को गति प्रदान करते हुए, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल) के सहयोग से, अपने कार्यपालक निदेशक श्री निधु सक्सेना द्वारा, ई स्टांपिंग की सुविधा का दिल्ली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सरकारी कारोबार विभाग परिसर में शुभारंभ किया. श्री निधु सक्सेना जी ने इस अवसर पर बताया कि इस सुविधा से बैंक के सुरक्षित और सुलभ वातावरण में स्टाम्प शुल्क का भुगतान करने के इच्छुक व्यक्ति/ कॉर्पोरेट लाभान्वित होंगे.

         ई-स्टांपिंग एसएचसीआईएल का एक कंप्यूटर आधारित एप्पलिकेशन है जो सरकार को गैर-न्यायिक स्टाम्प शुल्क का भुगतान करने का एक सुरक्षित तरीका है. संबंधित राज्य के स्टाम्प अधिनियम में लागू विभिन्न मूल्यवर्ग के स्टाम्प पेपर जारी किए जा सकते हैं. ई-स्टाम्पिंग की सुविधा अब 14 राज्यों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चयनित शाखाओं में उपलब्ध है और जल्द ही इसे 21 राज्यों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 628 शाखाओं में विस्तारित किया जाएगा. श्री निधु सक्सेना ने यह भी बताया कि बाकी राज्यों के ई-स्टाम्पिंग के विकल्प का चयन किए जाने के उपरांत उन राज्यों में भी शाखाओं में सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है.

         शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री विवेक खुराना, सरकारी कारोबार प्रमुख, एसएचसीआईएल और श्री आर के जगलान, महाप्रबंधक, सरकारी कारोबार विभाग, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और वीसी के माध्यम से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय और अंचल कार्यालयों के अधिकारीगण  शामिल थे.

संबंधित पोस्ट

कोरोना से बचाव के उपाय के लिए महिला कांग्रेस ने किया वेबिनार का आयोजन 

Aman Samachar

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रजा अकादमी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी का मुहूर्त के साथ शूटिंग प्रारंभ

Aman Samachar

प्रतिबंधित बैंक से खाते के ग्राहक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम दिया चेक 

Aman Samachar

शील मुंब्रा कलवा क्षेत्र में पुराने बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलेगी टोरेंट पावर

Aman Samachar

घोड़बंदर रोड पर सिग्नल के पास पायलट आधार पर रैम्बलर लेन का उपयोग किया जाएगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!