Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पुष्पा गणेश बोहाड़े जिला परिषद की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

ठाणे [ युनिस खान ]  जिला परिषद् के अध्यक्ष पद पर पुष्पा गणेश बोहाड़े को आज निर्विरोध चुन लिया गया है। जिला नियोजन भवन सभागृह में हुए चुनाव में पीठासीन अधिकारी व उप विभागीय अधिकारी अविनाश शिंदे ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।

               आज नियोजन भवन सभागृह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद् अध्यक्ष का चुनाव हुआ।  पीठासीन अधिकारी शिंदे के समक्ष पुष्पा गणेश बोहाड़े का अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिससे पीठासीन अधिकारी ने पुष्पा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया है। कोरोना प्रतिबंधक नियमों का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराया गया है।  नव निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा बोहाड़े अंबरनाथ तहसील के चारगांव गट से जिला परिषद् सदस्य हैं। चुनाव प्रक्रिया के अवसर पर उप मुख्य कार्यकारी व सभा सचिव के रूप में अजिंक्य पवार उपस्थित थे। चुनाव के मौके हथकरघा महामंडल के अध्यक्ष प्रकाश पाटील ,जिप उपाध्यक्ष सुभाष पवार , जिला परिषद की विषय समितियों के सभापति , जिला परिषद सदस्य आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज की छात्राओ की टीम को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

जनता सत्ता नहीं देती तो भाजपा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को तोड़कर सत्ता पर कब्ज़ा कर रही है – शरद पवार

Aman Samachar

शहर के कचरे से 13 मेगावाट बिजली निर्माण की प्रस्तावित परियोजना शीघ्र होगी शुरू – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

खेल हस्तियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस

Aman Samachar

नशे के काफ सिरप को लेकर एक युवक की हत्या , सात गिरफ्तार 

Aman Samachar

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के पधाधिकारियों ने नियुक्ति के बाद जिम्मेदारी संभाला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!