Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारमहाराष्ट्र

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का रामसुब्रमणियन एस. ने कार्यभार किया ग्रहण 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक के रूप में रामसुब्रमणियन एस. ने कार्यभार ग्रहण किया है. रामसुब्रमणियन एस. केनरा बैंक में मुख्य महाप्रबंधक थे. विज्ञान में स्नातक और भारतीय बैंकिंग एवं वित्त संस्थान द्वारा प्रमाणित एसोसिएट(सीएआईआईबी), रामसुब्रमणियन एस. के पास विविध शाखाओं और प्रशासनिक कार्यालयीन तजुर्बे का 25 वर्षों से अधिक का समृद्ध बैंकिंग अनुभव है.

        अपने पूरे बैंकिंग करियर के दौरान, उन्होंने प्राइम कॉर्पोरेट क्रेडिट विंग, बड़े कॉर्पोरेट, मध्य कॉर्पोरेट शाखाओं और केनरा बैंक की हांगकांग शाखा और प्रधान कार्यालय तथा प्रशासनिक कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों और अलग-अलग श्रेणी की शाखाओं में काम किया है.

     वह वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (पूर्ववर्ती बैंक बोर्ड ब्यूरो) द्वारा शीर्ष कार्यपालक ग्रेड अधिकारियों हेतु आयोजित नेतृत्व विकास कार्यनीति कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं. ये आईबीए की कॉर्पोरेट ऋण की स्थायी समिति के सदस्य हैं.वह संचालन और प्रशासन में समान रूप से निपुण हैं .

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ईज़ 4.0 में 3 पुरस्कार जीते

Aman Samachar

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

सड़क हादसों में संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

14 अक्टूबर से ठाणे में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा ,16 अक्टूबर को राष्ट्रीय संत सम्मेलन

Aman Samachar

मजबूत क्रेडिट स्कोर हासिल कर अपने सपने साकार करें – साईंकृष्णन श्रीनिवासन

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने ‘डाइवर्सएबिलिटी’ वीक मनाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!