Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा सुरक्षा विभाग ने रक्तदान कर 26 / 11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे मनपा के सुरक्षा विभाग ने संविधान दिवस के अवसर पर रक्तदान कर 26 / 11 आतंकी हमले के शहीदों को  श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर ठाणे मनपा के सुरक्षा विभाग के 161 कर्मचारियों ने रक्तदान कर कुल 161 बोतल रक्त एकत्रित किया है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने इस पहल के लिए सुरक्षा विभाग की सराहना की है।

         ठाणे मनपा के सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन नरेंद्र बल्लाल सभागार में किया गया। इस अवसर पर परिवहन समिति सभापति विलास जोशी, उप सूचना व जनसंपर्क अधिकारी, अतिरिक्त आयुक्त 1 संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवड़े, उपायुक्त मारुति खोड़के, उपायुक्त सुरक्षा जी.जी.  गोदेपुरे, कार्मिक अधिकारी दयानंद गुंडप आदि मौजूद रहे।

       26 / 11 आतंकी हमले को 14 साल हो चुके हैं, इस हमले के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी। इस हमले के शहीदों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ठाणे मनपा सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कर्मचारियों ने इस शिविर के लिए एक सहज प्रतिक्रिया दी।  करीब 161 लोगों ने रक्तदान किया और 161 बोतल रक्त एकत्रित किया।  शिविर का आयोजन ठाणे मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

       इस रक्तदान शिविर में प्रतिनिधि के रूप में मोनाली बांगर, प्रकाश भोंसले, 50 बार रक्तदान करने वाले पर्यवेक्षक रंजीत पाटिल, 101 बार रक्तदान करने वाले सुनील होरंबे  को आयुक्त अभिजीत बांगर ने प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित किया।

संबंधित पोस्ट

चार मंजिली इमारत का हिस्सा गिरा , मनपा आसपास की छः इमारतों में रहने वाले परिवारों किया शिफ्ट

Aman Samachar

कारदेखो ने एक विशेष फिनटेक प्‍लेटफॉर्म ‘रुपी’ लॉन्‍च किया 

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईपीआरएस (IPRS) का #अनलेस हर म्युझिक(UnleashHERMUSIC)अभियान

Aman Samachar

ईस्टर्न इंडिया हेल्थकेयर फाउंडेशन और MCKS ट्रस्ट फंड, बैंगलोर ने किया मेडिका के साथ सहयोग

Aman Samachar

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

Aman Samachar

 ग्रैंड मराठा फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!