Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

25 नवम्बर के बाद इंग्लैण्ड से नवी मुंबई शहर में आने वाले लोगों से मनपा आरोग्य विभाग से संपर्क करने का आवाहन

नवी मुंबई [ युनिस खान ] इंग्लैण्ड व कुछ अन्य देशों में नए प्रकार का कोरोना   वायरस मिलने की   जानकारी सामने आते ही केंद्र व राज्य सरकार सतर्क हो गयी है।  सरकार  के दिशानिर्देश के अनुसार नवी मुंबई मनपा ने 25 नवम्बर  23 दिसंबर के मध्य इंग्लैण्ड से आने वाले नागरिकों का सर्वेक्षण किया जा रहा है।  मनपा क्षेत्र में इंग्लैण्ड से आने वाले नागरिकों से मनपा आरोग्य केंद्र व मुख्यालय के आरोग्य विभाग से संपर्क करने का आवाहन किया गया है। मनपा की ओर से कहा गया है  जो व्यक्ति 25 नवम्बर के बाद इंग्लैण्ड से भारत नवी मुंबई शहर में आया है। ऐसे   व्यक्ति की सूची मनपा ने प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित कर रही है। जो व्यक्ति 25 नवम्बर के बाद इंग्लैण्ड से भारत में नवी मुंबई शहर में आये हैं  वे खुद मनपा के निकट के   आरोग्य केंद्र से संपर्क करें। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए मनपा  हेल्प लाईन नंबर जारी किया है। मनपा के टोल के टोल फ्री नंबर  1800222309 / 1800222310  पर संपर्क किया जा सकता है। इस आशय का आवाहन मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने किया है।  उन्होंने कहा है कि कोरोना  रोकने में पहले भी नागरिको सहयोग किया है अब नए प्रकार के कोरोना वायरस को रोकने के लिए मनपा सतर्क है।  इसके लिए पहले जैसे नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

 मदर्स रेसिपी के बेहद कुरकुरे आलू और साबूदाना पापड़ के साथ और अधिक उत्साह से उपवास का आनंद लीजिए 

Aman Samachar

पावरलूम समस्याओं का अध्ययन समिति के सदस्य बने डा नूरुद्दीन अंसारी

Aman Samachar

एक शाम श्री श्याम के नाम भजन संध्या व फूलों की होली में दिखी राजस्थान की झलक

Aman Samachar

एसआरए के नियमों के तहत झोपड़पट्टी पुनर्वास होगा , किस्सी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – संजय केलकर 

Aman Samachar

मेघालय एक अद्वितीय उपज का खजाना है – डॉ. एम अम्पारीन लिंगदोह

Aman Samachar

पेटीएम कंपनी के 30 सितंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के नतीजे

Aman Samachar
error: Content is protected !!