Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मैडम तुसाद इंडिया में लगेगी वरुण धवन की मोम की मूर्ति  

नई मूर्ति नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में स्थित मशहूर वैक्‍स म्‍यूजियम में अन्‍य प्रमुख हस्तियों के साथ नजर आयेगी  

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मैडम तुसाद इंडिया ने आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और खासतौर से युवाओं के बीच जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग रखने वाले नये जमाने के यूथ आइकन वरुण धवन की मोम की मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति को डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया की चौथी मंजिल पर स्थित वैक्‍स म्‍यूजियम में लगाया जायेगा।

         वरुण धवन विभिन्‍न पीढ़ियों के बीच एक जाने-माने और सराहनीय कलाकार हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस अभिनेता ने 2012 में ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर  के साथ अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। ‘हम्‍प्‍टी शर्मा की दुल्‍हनिया’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्‍मों में उनकी भूमिकाओं एवं अभिनय को काफी सराहा भी गया है। दुनिया भर में वरुण के लाखों प्रशंसक हैं और उनकी मोम की मूर्ति का लगाया जाना उनके प्रशंसकों की खुशी को और भी बढ़ा देगा जो अब अपने हीरो के बिल्‍कुल पास खड़े होकर तस्‍वीरें खिंचवा पायंगे।” 

          श्री अंशुल जैन, जनरल मैनेजर एवं डायरेक्‍टर, मर्लिन एन्‍टरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा,  “मैडम तुसाद में विभिन्‍न क्षेत्रों की दुनिया की कुछ मशहूर हस्तियों की मूर्तियां लगाई गई हैं और मैडम तुसाद में अपनी मूर्ति होना किसी भी कलाकार के लिये सबसे बड़ी बात है। बतौर युवा कलाकार, वरुण धवन ने सिनेमा में जो योगदान दिया है, उसके लिये वह वाकई में सम्‍मान के हकदार हैं। वरुण धवन के फॉलोअर्स काफी लंबे समय से मैडम तुसाद में उनकी मूर्ति लगाये जाने का इंतजार कर रहे थे। मैडम तुसाद के कलेक्‍शन में इंडस्‍ट्री के दूसरे रोल मॉडल्‍स के साथ वरुण धवन की मूर्ति का होना वरुण के प्रशंसकों एवं फॉलोअर्स के लिये बड़ी खुशी की बात है।” 

        मैडम तुसाद इंडिया ने डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में जुलाई में आगंतुकों के लिये अपने दरवाजे खोले थे। इसमें स्‍पोर्ट्स, म्‍यूजिक, फिल्‍म और एन्‍टरटेनमेंट की दुनिया की सर्वाधिक चहेती हस्तियों की मोम की मूर्तियां रखी गई हैं। ये मूर्तियां युवाओं और उनके परिवारों के बीच आकर्षण का एक प्रमुख केन्‍द्र हैं और वे अपनी पसंदीदा सेलीब्रिटीज जैसे कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, विराट कोहली, शाहरूख खान, कपिल शर्मा, जस्टिन बीबर और अन्‍य जानी-मानी हस्तियों की एक झलक पाने के लिये यहां पर आते हैं। यहां आने वाले आगंतुक रेड कॉर्पेट पर वॉक करते हैं और अपने पसंदीदा सुपरस्‍टार्स के बीच स्‍टारडम का अनुभव करते हैं तथा अपनी मनपसंद हस्तियों की मूर्तियों के साथ बाहों में बांहें डालकर पोज देते हुये तस्‍वीरें खिंचवाते हैं।

संबंधित पोस्ट

अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने किया श्री राणीसती दादी मंगलापाठ

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 13 निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

Aman Samachar

चौबीस घंटे में देश में कोरोना के 43,733 नये मरीज मिले 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय पर कचरा डालने जा रहे पूर्व नगर सेवक पठान को पुलिस ने रोका

Aman Samachar

खतरनाक इमारतों के स्थायी समाधान खोजने के लिए क्लस्टर योजना बनाएं – नगर विकास मंत्री 

Aman Samachar

आर टी ई प्रवेश के आवेदन को 30 मार्च तक पूर्ण करने का शिक्षा अधिकारी ने किया आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!