Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

12वां एचजीएच इंडिया का आयोजन मुंबई में 

 होम डेकोर, गिफ्ट्स, होम फर्नीचर, घरेलू सामान उत्पादों का प्रदर्शन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एचजीएच इंडिया लगभग तीन साल बाद मुंबई वापस आ रहा है। हाल ही काफी उत्साह के साथ संपन्न हुए दिवाली रिटेल सीज़न के बाद अब अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाते हुए बारहवां एचजीएच इंडिया 13 से 16 दिसंबर 2022 तक गोरेगांव में बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। एचजीएच इंडिया 2022 स्प्रिंग/समर एडिशन में भारत और 30 अन्य देशों के 400 ब्रांड्स और निर्माताओं के 100 से अधिक नए प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, होम फर्नीचर, घरेलू सामान और उपहार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कई नए उत्पादों और नए आपूर्तिकर्ताओं को पेश करने के लिए एचजीएच इंडिया तैयार है।

         घरेलू उत्पादों की उपभोक्ता मांग सालाना 20% की दर से बढ़ रही है, ऐसे बाज़ार माहौल में यह प्रदर्शनी व्यापार खरीदारों की प्रतिस्पर्धी रणनीति को प्रोत्साहित करेगी। अगर नए उत्पादों, अवधारणाओं, डिजाइनों को बहुत तेजी से और लगातार प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो घरेलू उत्पादों के कारोबार में टिके रहना मुश्किल है, यह बात ब्रांड्स, निर्माताओं और ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल विक्रेताओं ने जान ली है।

         प्रदर्शनी में पहली बार भाग लेने वाले प्रमुख प्रतिभागियों में इटालियन नेशनल पैवेलियन हैं, जिसमें 9 प्रदर्शक इटालियन ट्रेंड एजेंसी के तहत भाग ले रहे हैं। घरेलु फर्नीचर, लकड़ी के फर्श, वॉलपेपर, इंटीरियर डिजाइन और सजावटी एक्सेसरीज़ की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे। भारत में वितरकों, ब्रांड प्रतिनिधियों, फ्रेंचाइजी, इम्पोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनरों जैसे दीर्घकालिक व्यापार भागीदारों के साथ जुड़ना उनका प्राथमिक उद्देश्य रहेगा।

       जुलाई के महीने में आयोजित एचजीएच इंडिया 2022 में पूरे भारत के 560 शहरों के 37,200 खुदरा विक्रेताओं और व्यापार खरीदारों ने भाग लिया था। 30 देशों के निर्माताओं और ब्रांडों के 400 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिससे एचजीएच इंडिया भारतीय बाजार में होम केटेगरी में सबसे अधिक सहभागिता वाला ट्रेड शो बन गया है।

संबंधित पोस्ट

भारत ने इंडिया ऑनलाइन पोकर चैम्पियनशिप के 11वें संस्करण के लिए कमर कसी

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में पत्रकारिता को निष्पक्ष व सच के साथ चलने का किया गया आवाहन

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया वॉकेथोन 

Aman Samachar

कोरोना टीकाकरण केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब का फूल देकर महापौर ने किया स्वागत

Aman Samachar

शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

Aman Samachar

अधिवेशन के दौरान कानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस रहेगी अलर्ट 

Aman Samachar
error: Content is protected !!