Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक सहित 6 आईबीए पुरस्कार – 2022 प्राप्त किये

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुंबई में 03.12.2022 को विभिन्न श्रेणियों के तहत आईबीए बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कारों के 18वें संस्करण में घोषित बड़े बैंकों की श्रेणी के अंतर्गत 6 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं. बैंकिंग में डिजिटल और एनालिटिक्स का भविष्य” मनाते हुए इस वर्ष के आईबीए पुरस्कारों ने बैंकिंग उद्योग में उन प्रौद्योगिकियों और कार्यप्रणालियों को मान्यता दी है जिन्होंने पिछले वर्ष में उच्च स्तर का नवाचार का प्रदर्शन किया है.

       यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 1. सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक 2. सर्वश्रेष्ठ आईटी जोखिम प्रबंधन और 3.सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी प्रतिभा के लिए बड़े बैंकों की श्रेणी (सार्वजनिक और निजी) के तहत विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है. उल्लिखित पुरस्कारों का चयन ग्राहक सुविधा, प्रणाली के लचीलेपन और निरंतर सुधार के क्षेत्र में नवीन पद्धति के कार्यान्वयन के आधार पर किया गया था. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को लगातार चौथे वर्ष सर्वश्रेष्ठ आईटी जोखिम प्रबंधन के तहत सम्मानित किया गया है.

      यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1. सर्वश्रेष्ठ एआई एंड एमएल बैंक, 2. सर्वश्रेष्ठ वित्तीय समावेशन और 3. सर्वश्रेष्ठ फिनटेक सहयोग श्रेणी के तहत एक विशेष पुरस्कार भी प्राप्त किया है.यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक केंद्रित और कर्मचारी सशक्तिकरण के माध्यम से समावेशी, उत्तरदायी और जिम्मेदार बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित कर के अगली पीढ़ी के डिजिटल बैंक के रूप में परिवर्तित हो रहा है. पिछले एक साल में बैंक ने उद्योग जगत में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा पूल बनाने पर और ग्राहक अनुभव को बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीकों का लाभ लेकर इसे सभी तक पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया है.

       यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की डिजिटल यात्रा से बैंक के बढ़ते डिजिटल कारोबार पर अपनी पकड़ बनाने और एक मजबूत डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के अपने इस प्रयास में एक बड़ी उपलब्धि है. बैंक नवोन्मेषी समाधानों, फिनटेक साझेदारियों और नई उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे एआई /एमएल, 5जी ब्लॉकचैन, मेटावर्स, देवसेकऑप्स आदि की खोज करके डिजिटल परिवर्तन की ओर अग्रसर है

संबंधित पोस्ट

माता अमृतानन्दमयी मठ के स्वयंसेवियों द्वारा यूक्रेन के शरणार्थियों की अथक सेवा 

Aman Samachar

भारी बारिश से भिवंडी का वराला देवी तालाब ओवरफ्लो

Aman Samachar

वैक्सीन आपूर्ति में कमी के बावजूद पांच लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला शहर बना ठाणे

Aman Samachar

मुलुक से मुंबई वापसी का नसीब नहीं हो रहा रेल टिकट

Aman Samachar

एसजेवीएन ने लक्ष्‍य को बढ़ाकर वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट किया  

Aman Samachar

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

Aman Samachar
error: Content is protected !!