Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

जिंदगी हिट के बाद होम क्रेडिट इंडिया ने जारी किया खुशियों में देर कैसी के नाम से दूसरा ब्रांड कैंपेन

नया एवी होम क्रेडिट इंडिया को देश भर में 50,000 से ज्यादा रिटेल पार्टनर्स का सहयोग व 1.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का विश्वास 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] होम क्रेडिट इंडिया (एचसीआईएन), अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा, ने अपने नए ब्रांड विचार ‘ जिंदगी हिट’ की तर्ज पर अपना दूसरा ब्रांड कैंपेन – खुशियों में देर कैसी – पेश किया है। यह कैंपेन एक प्रयास है होम क्रेडिट ग्राहकों व संभावित ऋण प्राप्तकर्ताओं से सतत ब्रांड कनेक्ट बनाए रखने का। एवी होम क्रेडिट इंडिया को, जिसे देश भर में 50,000 से ज्यादा रिटेल पार्टनर्स का सहयोग और1.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का विश्वास प्राप्त है, के इच्छाओं की पूर्ति करने वाला और जीवन में और अधिक पाने के लिए प्रेरित करने में मदद करते हुए और भी ज्यादा उत्सवधर्मिता उपलब्ध कराने वाला दर्शाता है।

           यह कैंपेन होम क्रेडिट के दीवाली त्योहार के मौके पर लांच किए गए नए ब्रांड विचार जिंदगी हिट की कड़ी में है जो ग्राहकों का ब्रांड से जुड़ाव स्थापित करते हुए उनकी इच्छाओं की पूर्ति का प्रयास है। यह वह समय भी जब आरबीआई द्वारा नियमित कन्ज्यूमर एनबीएफसी के तौर पर होम क्रेडिट इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दस साल पूरे किए थे।नए डिजिटल कैंपेन की अवधारणा पिता -पुत्री के रिश्तों के इर्दगिर्द घूमती है जहां कि एक पिता मोबाइल शॉप पर अपनी बेटी के लिए एक स्मार्ट फोन खरीदने संघर्षरत है और बेटी को स्कूल के प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करने के लिए इसकी आवश्यकता है।

         पिता को असहाय देख शॉप का मालिक उसे होम क्रेडिट इंडिया से फाइनेंस के जरिए नया फोन खरीदने की सलाह देता है। यहां होम क्रेडिट इंडिया के मूल्य सामने आते हैं जो ऋण प्राप्तकर्ताओं को बाधा रहित सुगम ऋण उपलब्ध करा अपनी इच्छा व आकांक्षा की पूर्ति के लिए वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करता है। वीडियो के अंत में पिता गर्व के साथ दुकानदार को बताता है कि उसकी बेटी ने अवार्ड जीता है और यह केवल होम क्रेडिट की वजह से संभव हो सका है।

        होम क्रेडिट इंडिया के कैंपेन के मूल्य आशावाद, प्रगति, विश्वास, पारदर्शिता और कन्ज्यूमर ऋणों के मामले में इसे चहेते ब्रांड के तौर पर स्थापित करने वाले व सक्षम बनाने वाले गुणों पर आधारित है।जिंदगी हिट ‘  कैंपेन होम क्रेडिट के सोशल चैनल्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, यूट्यूब और सभी लोकप्रिय ओटीटी प्लेफार्म— एमएक्स प्लेयर और एमएक्स प्लेयर पर लाइव दिखाया जा रहा है। देश भर में अपनी मजबूत ब्रांड उपस्थिति के साथ होम क्रेडिट इंडिया वर्तमान में 53000 प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) नेटवर्क व 1.50 करोड़ ग्राहकों के आधार के साथ 625 से ज्यादा शहरों में काम कर रहा है। एक जिम्मेदार उपभोक्ता ऋण प्रदाता के तौर पर होम क्रेडिट इंडिया ने अपने वित्तीय साक्षरता अभियान—पैसे की पाठशाला के साथ समाज में बड़े पैमाने पर उत्तरदायी ऋण संस्कृति को पोषित करने के लिए 30 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ा है।

संबंधित पोस्ट

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने मनपा मुख्यालय पर निकाला ऑक्सीजन मार्च 

Aman Samachar

भिवंडी तालुका के 47 ग्रामपंचायत में 14 नवम्बर से नियुक्त होंगे प्रशासक

Aman Samachar

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भिवंडी में तृतीय पंथी मतदाता पंजीकरण विशेष शिविर का किया दौरा

Aman Samachar

ब्रेक द चैन के नियमों का उलंघन करने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता ग्लोबल रिटेल बैंकिंग इनोवेशन अवार्ड, 2023

Aman Samachar
error: Content is protected !!