Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

तुर्भे में 2 टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त कर मनपा ने वसूले 50 हजार रूपये

नवी मुंबई [ इमरान खान ] प्लास्टिक मुक्त नवी मुंबई शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मनपा जन जागरण अभियान के तहत बाजारों में कपड़े के थैलों के मुफ्त वितरण जैसी गतिविधियों के अलावा बड़े पैमाने पर प्लास्टिक रोकथाम का प्रयास कर रही है। सभी विभाग कार्यालय क्षेत्रों में नागरिकों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों का प्रयोग करने की सलाह दे रही है।

घन कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त  बाबासाहेब राजले , तुर्भे विभाग के सहायक आयुक्त सुखदेव येडवे और उनके सहकर्मियों ने तुर्भे में 2 टन 30 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का स्टॉक जब्त कर 50 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की है। अभी 10 दिन पहले तुर्भे विभाग से ही 1 टन 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया था। उसके बाद उसी विभाग में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में मसाला मार्केट के विधि प्लास्टिक गोदाम तुर्भे, गाला ब्रदर्स, जयेश कुमार, ग्रोमा सेंटर के सिंघवी प्लास्टिक आदि व्यवसायियों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के मामले में 10 -10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।  इसी तरह उनके पास से प्लास्टिक की थैलियों का स्टॉक भी जब्त किया गया और उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई। इसी तरह, तुर्भे के मर्चेंट सेंटर में दो दुकानों न्यू मार्ट और ओम फरसाण मार्ट में प्लास्टिक की थैलियां मिलने पर उनसे पहली बार अपराध के रूप में 5 – 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

 21 दिसंबर को, सेक्टर 19 तुर्भे में थर्मोकोल गोदाम में एक औचक छापेमारी की गई और लगभग 350 किलोग्राम थर्मोकोल के 239 बक्स को जब्त किया गया।  इसी तरह उनसे 10 हजार रूपये की जुर्माना राशि भी वसूल की गई। नवी मुंबई मनपा प्रतिबंधित प्लास्टिक को रोकने के उद्देश्य से सार्वजनिक जागरूकता और निवारक गतिविधियों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्ति का प्रयास कर रही है।

संबंधित पोस्ट

आन्दोलन की चेतावनी के बाद परिवहन सेवा के उप प्रबंधक कानडे का पद छिना 

Aman Samachar

महाराष्ट्र में गत चौबीस घंटे में 34 हजार 031 नए मरीज , 594 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

पालघर में कम समय में कोरोना वैक्सीनेशन 2 लाख के पार – जिलाधिकारी

Aman Samachar

सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड और रिलायंस रिटेल ने साथ मिलकर ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया 

Aman Samachar

अगले साल से मनपा स्कूलों में पहले दिन से यूनिफॉर्म मिलेगी

Aman Samachar
error: Content is protected !!