Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्यपाल के हाथो रजत वर्मा बेस्ट एक्टर अवार्ड्स से सम्मानित 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] 27 वें सोल लायन्स गोल्ड अवार्डस समारोह का आयोजन राजभवन,मुंबई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने टी वी सीरियल “इश्क पर जोर नही” में अभिनय हेतु बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) अवार्ड रजत वर्मा को प्रदान किया। इस अवसर पर कई अन्य टी वी कलाकारों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह का आयोजन लायन डॉ राजू मनवानी एवं संचालन संयोजन लायन अजय अरोरा द्वारा किया गया। यह आयोजन इंडियन आर्मी ऑफिसर्स जिन्होंने अपने प्राण वतन पर कुर्बान कर दिया उनके परिवारों के प्रति समर्पित किया गया। रजत वर्मा की उपलब्धि पर समाज सेवी डॉ बाबुलाल सिंह, हरीश वर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद, बीरेंद्र पाठक,  डॉ सचिन सिंह,  डॉ आर एम पाल, योगेंद्र श्रीवास्तव, रवि भूषण, छोटेलाल शर्मा ने बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले में ई-श्रम पोर्टल पर 62,000 असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में मनपा हर संभव सहयोग करेगी -मनपा आयुक्त

Aman Samachar

ठाणे – भिवंडी के कशेली गाँव के मैदान में खुदाई में मिली ब्रिटिश कालीन 4 तोप

Aman Samachar

परियोजना प्रभावित घरों के लिए स्टांप शुल्क माफ़ करने का निर्णय ले सरकार – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

कोविड सेंटर व सभी निजी अस्पतालों का फायर , आक्सीजन व स्ट्रक्चरल आडिट करने का निर्देश 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्दी ही होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!