Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 एमजीएल आरोग्य उपक्रम के अंतर्गत ऑटो रिक्शा ड्रायवर्स के लिए आयोजित किए मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिबिर 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में विशालतम शहरी गैस वितरण कंपनियों में स्थान रखनेवाले महानगर गैस लिमिटेड ने १२ जनवरी २०२३ को ऑटो रिक्शा ड्रायवर्स और उनके परिवारों के लिए मुफ्त नेत्र जॉंच शिबिर का आयोजन किया था। शिबिर का आयोजन महानगर गैस लिमिटेड के सीएसआर प्रोजेक्ट-एमजीएल आरोग्य के तहत श्री षण्मुखानंद फाइन आर्ट्स और संगीत सभा के साथ मिलकर आयोजित किया गया।

       क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, अंधेरी (पश्चिम) में आयोजित किए गए इस शिबिर में १८८ लाभार्थियों ने मुफ्त नेत्र जॉंच करवाया। इनमें से १३ मरीज़ों को मोतियाबिंदु की सर्जरी के लिए पहचाना गया है। इसके अलावा, ३५ डायलेटेड इवैल्युएशन्स किए गए, ५ रेटीन का मामले और एक ग्लूकोमा मरीज़ की पहचान की गई। शिबिर का संचालन महानगर गैस लिमिटेड की सीएसआर टीम ने किया और इसमें सुश्री पल्लवी कोटावडे, मुंबई पश्चिम की डिप्टी आरटीओ; श्री गुणवंत निकम, आरटीओ मुंबई पश्चिम के सीनियर इंस्पेक्टर और श्री थंपी कुरियन, ऑटोरिक्शा यूनियन के जनरल सेक्रेटरी की उपस्थिति रही। 

         एमजीएल आरोग्य के तहत महानगर गैस लिमिटेड ने श्री षण्मुखानंद फाइन आर्ट्स एंड संगीत सभा के सहयोग से नेत्र चिकित्सा शिबिरों का आयोजन किया है जो ऑटो और टैक्सी ड्रायवर्स और पारिवारिक सदस्यों पर ध्यान केंद्रित करता है। अंधेरी पश्चिम में आयोजित उस नेत्र चिकित्सा शिबिर उपक्रम के तहत १०वां शिबिर था जो फरवरी २०२२ से आरंभ हुआ है और आनेवाले महीनों में भी ऐसे ही और भी शिबिरों की योजना है। वर्तमान दिनांक तक इन शिबिरों के माध्यम से १३६५ व्यक्तियों की नेत्र जॉंच की गई है और ४०० मोतिया बिंदु की नियोजित सर्जरियों में से २९० सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर उनकी लंबी आयु के लिए ठाणे की गई महाआरती 

Aman Samachar

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में वैक्सिनेशन के लिए रोटरी ने डोनेट किया ड्रोन 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने “हीरोज फर्स्ट” पहल की शुरुआत की

Aman Samachar

ईडी ने मुंब्रा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के दफ्तर पर छापा मारा

Aman Samachar

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!