Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

इंडिया ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप के 14 वें संस्करण की स्पार्टन पोकर ने की घोषणा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  पोकर के शौक़ीन सभी लोगों के लिए समय आ गया है #दिमाग़बचाओपोकरमेंलगाओ का क्योंकि स्पार्टन पोकर 19 जनवरी 2023 को इंडिया ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप (आईओपीसी) के 14वें संस्करण के साथ 43 करोड़ के गारंटीड प्राइज़ पूल लेकर आ रहा है, जो भारतीय पोकर सर्किट के इतिहास में सबसे बड़ा है। IOPC के इस संस्करण को स्पार्टन पोकर, ब्लिट्ज़पोकर, पोकरहाई, पोकरडैडी और मायटीम11 पर होस्ट किया जाएगा।

       इंडिया ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप (आईओपीसी) एक 18-दिवसीय प्रतियोगिता है जो 19 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है और 5 फरवरी 2023 को समाप्त होगी। यह 142 शानदार टूर्नामेंटों और 18-कैरेट सोने और 0.6- कैरेट हीरे से बने प्रतिष्ठित ‘गोल्डन क्राउन’ से पैक है। ढेर सारे क्वालिफ़ायर और फ़्रीरोल हर  रोज़ पेश किए जा रहे हैं, बड़ी आईओपीसी टूर्नामेंट टेबल की ओर अपने कदम तेज़ी से बढाएं। आईओपीसी के इस संस्करण में भारतीय पोकर के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा लीडरबोर्ड भी देखने को मिलेगा, जिसमें 1.5 करोड़ की भारी भरकम कमाई होगी!

      लॉन्च के बारे में बोलते हुए, स्पार्टन पोकर ग्रुप के सीईओ श्री अमीन रोज़ानी ने कहा, “हम अब तक की उच्चतम गारंटी के साथ आईओपीसी के अपने 14वें संस्करण के लॉन्च के लिए बेहद उत्साहित हैं और हम लाखों कुशल व्यक्तियों को उनका ए-गेम पेश करके, अद्भुत पुरस्कार जीतते हुए देखेंगे। वे निश्चित ही शानदार समय बिताएंगे । पोकर-प्रेमियों का आईओपीसी पर विश्वास और आत्मविश्वास इस देश में ऑनलाइन पोकर गेम के लिए एक प्रेरक शक्ति रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह और भी विस्तार करेगा”

     स्पार्टन पोकर 2015 से ही सभी पोकर के शौक़ीन  लोगों के लिए एक प्रेरणा शक्ति रहा है, जिसमें आईओपीसी की शुरुआत केवल 6.5 लाख जीटीडी से हुई थी, जो इस साल 43 करोड़ जीटीडी तक पहुंच गया है, यह पोकर बिरादरी के भीतर इसकी लोकप्रियता में भारी वृद्धि को दिखाता है। आईओपीसी के 14वें संस्करण के लिए हजारों प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है और यह साल का एक शानदार गेमिंग इवेंट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

संबंधित पोस्ट

वाऊ सिनेमा का प्रथम वर्षगांठ समारोह में बॉलीवुड फिल्म ब्लडी इश्क का मुहूर्त

Aman Samachar

मुंब्रा में 10 करोड़ रुपये बकाया की खबर से मचा हड़कंप

Aman Samachar

2050 तक भारत के फलते-फूलते रियल एस्टेट क्षेत्र की संभावनाएं –  अमित चोपड़ा

Aman Samachar

पहली बार उदय सिंघानिया और परी सिंह हिन्दी फिल्म प्रेम तंत्र में दिखेंगे एक साथ

Aman Samachar

बारामती अग्रो व विधायक पवार ने मनपा को दिए 8 आक्सीजन कान्संट्रेटर 

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!