Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

श्रीगांव देवी मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर 11 हजार रूपये की चोरी

ठाणे [ युनिस खान ] श्रीगांवदेवी मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 11 हजार 230 रूपये चोरी कर चम्पत हो गए हैं।  मंदिर की दानपेटी से चोरी होने की घटना का मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस तलाश कर रही है।

                     ठाणे में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने और लाक डाउन के चलते लोगों का बाहर निकलना कम हो रहा है।  कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मंदिरों में लोगों के प्रवेश पर रोक से भक्तों का आना जाना कम है।  इसी का लाभ उठाते हुए अज्ञात चोर श्रीगाँवदेवी मंदिर , नौपाडा की दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रूपये लेकर फरार हो गया है। फिर्यादी ऑटो रिक्शा चालक हेमंत गोविन्द कोली ने नौपाडा पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा है कि दीपक सोसायटी के निकट तालाव पाली ठाणे पश्चिम की श्रीगांवदेवी मंदिर की 23 अप्रैल से 24 अप्रैल की सुबह 9 बजे के दौरान चोरी हुई है।  दानपेटी में 11 हजार 230 रूपये थे।  अज्ञात चोर दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी कर चोर चम्पत हो गए है।  नौपाडा पुलिस मामला दर्जकर चोर की  धरपकड़ के लिए खोजबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

पानी पिलाओ प्राणी पक्षी जीव बचाओ अभियान का 51 दिन हुआ पूर्ण, बारिश आने तक चलता रहेगा

Aman Samachar

लक्‍स इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड मेन्‍स इनरवियर सेगमेंट में बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी करेगी दोगुना

Aman Samachar

कोंकण आयुक्त ने कांग्रेस के 18 नगर सेवकों की सदस्यता रद्द का मामला किया निरस्त

Aman Samachar

फ्यूचर जेनेराली के हेल्थ एलीट कवर के साथ दुनिया भर में प्राप्त करें स्वास्थ्य देखभाल 

Aman Samachar

के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (KLEEE-2022) की तारीखों की घोषणा 

Aman Samachar

सिडबी द्वारा अपने स्थापना दिवस पर संपूर्ण रूप से डिजीटलीकृत क्रेडिट परिचालन की घोषणा  

Aman Samachar
error: Content is protected !!