Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

खारघर में अनेक उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं ने किया शिवसेना में प्रवेश

पनवेल [ युनिस खान ] खारघर में बड़ी अनेक उत्तर भारतीयों ने शिवसेना में प्रवेश किया है। पनवेल तालुका शिवसेना उत्तर भारतीय सेल का सी पी प्रजापति को अध्यक्ष बनाने के बाद उत्तर भारतीय का शिवसेना की ओर झुकाव बढ़ने लगा है।
              शिवसेना पक्षप्रमुख व महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे व युवासेना प्रमुख व राज्य के पर्यावरण व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की कार्यप्रणाली से प्रेरित होकर, शिवसेना जिला प्रमुख रायगड पनवेल शिरीष घरत के मार्गदर्शन एवं पनवेल महानगर समन्वयक गुरुनाथ पाटील , सी.पी.प्रजापति के प्रयत्न से शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय खारघर में खारघर शहर के उत्तर भारतीय प्रमुख पदाधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी के साथ बड़ी अनेक कार्यकर्ताओं ने शिवसेना पक्ष में प्रवेश किया ।
          इस अवसर पर उपजिला प्रमुख रामदास पाटील, विधानसभा समन्वयक प्रदीप ठाकूर, शिवसेना उत्तर भारतीय सेल अध्यक्ष सी.पी.प्रजापती, गिरीश गुप्ता, कळंबोली शहर समनव्यक गिरीश धुमाल, विभाग प्रमुख आकाश शेलार, शाखा प्रमुख सचिन ठाकूर आदि शिवसेना पदाधिकारी व शिवसैनिक उपस्थित थे ।रायगड जिला प्रमुख शिरीष घरत ने कहा कि सभी उत्तर भारतीयों को उचित मान सम्मान दिया जाएगा। शिवसेना में सभी हिंदी भाषियों का हार्दिक स्वागत है और उनको उचित प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा। पनवेल तालुका शिवसेना उत्तर भारतीय सेल अध्यक्ष सी.पी.प्रजापति ने कहा कि अभी तो यह सिलसिला शुरू हुआ है आगे मुंबई, नई मुंबई व पनवेल के हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय शिवसेना में शामिल होंगे। क्योंकि अब उनकी पहली पसंद शिवसेना बन गई है। उन्हें यह एहसास हो गया कि दूसरी पार्टियां अपने मकसद के लिए केवल उनका इस्तेमाल करती हैं और मकसद पूरा हो जाने के बाद उनको टिशू पेपर की तरह बाहर फेंक देती है।  उन्होंने कहा कि शिवसेना ही एक ऐसी पार्टी है जो उत्तर भारतीयों को मान सम्मान के साथ उचित प्रतिनिधित्व दे सकती है। इसलिए मैं सभी उत्तर भारतीयों , हिंदी भाषियों से आह्वान करता हूं कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में शिवसेना से जुड़िए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिए।

संबंधित पोस्ट

नव गठित अरविंद पेंडसे विचार मंच शुरू करेगा व्याख्यान माला – ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

अतिक्रमण उपायुक्त व सहायक आयुक्तों की प्रधान सचिव व एसीबी से जांच कराने की मांग 

Aman Samachar

सरकार के नियमानुसार बूस्टर डोज देने की तैयारी में जुटी ठाणे मनपा – नरेश म्हस्के 

Aman Samachar

एक लाख वर्गफुट एफएसआई घोटाले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व नगर सेवक घडीगांवकर ने की मांग

Aman Samachar

फनस्कूल लॉन्च किया सीज़न के खास खिलौनों और गेम्स की रेंज

Aman Samachar

धार्मिक विवाद पैदा करने के लिए भाजपा को माफ़ी मांगनी चाहिए – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!