Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एगॉन लाइफ और सुगम्य फाइनेंस कम आय वाली महिला उद्यमियों को उपलब्ध कराएँगे जीवन बीमा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एगॉन लाइफ,डिजिटल भारत की जीवन बीमा कंपनी ने सुगम्या फाइनेंस के साथ साझेदारी की है, जो भारत के अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि सुगम्या के सभी उधारकर्ताओं और सह-उधारकर्ताओं को जीवन बीमा कवर प्रदान किया जा सके। इस सहभागिता से दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड और उत्तराखंड इन नौ क्षेत्रों में उद्यमियों का सशक्तीकरण होगा। एगॉन लाइफ का विजन जीवन बीमा को आसान और सभी के लिए सुलभ बनाकर हर घर को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना है। यह गठबंधन इस दृष्टि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

          एगॉन लाइफ के माध्यम से, सुगम्य फाइनैंस अपने एमएसएमई लोन्स व माइक्रो लोन्स के सभी उधारकर्त्ताओं व सह-उधारकर्त्ताओं को लाइफ कवर प्रदान करेंगे। ऋण के लिए आनलाइन के साथ ही एप के माध्यम और सुगम्य की शाखाओं में भौतिक रुप से जाकर आवेदन किया जा सकता है। सतीश्वर बी., एमडी एवं सीईओ, एगॉन लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा “हमें प्रसन्नता हो रही सुगम्य फाइनैंस के साथ अपने गठजोड़ की घोषणा करते हुए, जिन्होंने भारतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है।

           नैस्काम (NASSCOM) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाओं द्वारा शुरू किए गए स्टार्ट-अप 2014 में 8 प्रतिशत से बढ़कर 2019 में 13 प्रतिशत हो गए हैं। हालांकि, इस आबादी के अधिकांश लोगों के पास बीमा की सुरक्षा नहीं है। भारत में यह महिलाएं उद्यमिता के माध्यम से अपने समुदायों और अपने परिवारों की आर्थिक स्थितियों को बेहतर बनाने में योगदान देती हैं लेकिन उनके पास अभी भी बीमा नहीं है। हमारी यह ऋण+जीवन बीमा की पेशकश इन महिलाओं व उनके परिवारों को किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में वित्तीय नुकसान अथवा आर्थिक अस्थिरता से सुरक्षित रखेगा।”

संबंधित पोस्ट

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु ,  टीएमटी बस चालक गिरफ्तार 

Aman Samachar

माँ शक्ति फिल्म्स ने रिलीज किया मनोरंजक भोजपुरी वीडियो नाच झरेला कमर लचका के

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस

Aman Samachar

2022 बजट ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा , वोकल फॉर लोकल’ के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदगार – रेनो इंडिया 

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के स्नेह मिलन में दिखी समाज बंधुओं की एकता

Aman Samachar

ठाणे फर्स्ट संस्था ने किया किसान आन्दोलन के समर्थन का आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!