Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल का स्वागत, अक्षय तृतीया को अवकाश घोषित करने की मांग 

ठाणे ( युनिस खान ) ब्राह्मण समाज के विकास के उद्देश्य से राज्य सरकार में भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल स्थापित करने की घोषणा किया है। इसके साथ 50 करोड़ रुपए की निधि उपलध कराने का सरकार ने निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए जय परशुराम सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अभिनंदन किया है ।

उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए आगे कहा कि ब्राम्हण समाज समाज की पहले से की जा रही मांग आज पूरी हो गई है। यह ब्राम्हण समाज के लिए खुशी की बात है। राज्य में आर्थिक विकास महामंडल बनने से समाज के जरूरतमंद लोगों को इसका निश्चित की लाभ मिलेगा। सरकार ने 50 करोड़ रुपए की प्रारंभिक निधि मंजूर की है। साथ ही ओमप्रकाश शर्मा ने कहा है कि भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की हमारी पुरानी मांग है। कई राज्यों ने भगवान परशुराम जयंती का अवकाश शुरू किया है। महाराष्ट्र में भी भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्षो से भगवान परशुराम सेना फाउंडेशन की ओर से भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल और भगवान परशुराम जानती के अवकाश की मांग की जा रही थी। इस कार्य का समर्थन करने वाली समाज की अन्य संथाओं का हम आभार व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , दोनों उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का अभिनंदन करते हुए हैं अक्षय तृतीया के सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे है। मुझे विश्वास है कि सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी।

संबंधित पोस्ट

जिले के 16 अनधिकृत माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने का शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश 

Aman Samachar

भिवंडी में युवाओं में टीकाकरण को लेकर नहीं है उत्साह , मनपा स्वास्थ्य विभाग चिंचित

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने मिस.श्वेताल बसु को चीफ ऑफ मार्केटिंग और संचार प्रमुख किया नियुक्त

Aman Samachar

महाराष्ट्र की श्रम कल्याण योजना अनुकरणीय –  अनिल राजभर

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में मेडिकल शॉप का टेंडर सिर्फ वेलनेस और नोबेल के लिए – आनंद परांजपे

Aman Samachar

भिवंडी के प्रतिभाशाली छात्रों और खिलाडियों का किया गया सत्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!