Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर भारतीयों को न्याय देने का कार्य भाजपा करती रहेगी – दिनेश चौधरी 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे और आसपास उपनगरों में रहने वाले उत्तर भारतीयों ने अपनी मेहनत से यहाँ पर मुकाम हासिल किया है। इसलिए यहाँ के उत्तर भारतीय भाजपा के रीढ़ बन चुके है। ऐसे में भाजपा भी सभी उत्तर भारतीय मेहनत कशों को जरूर न्याय देने का काम करती आई और आगे भी करेगी। इस आशय का उदगार भाजपा नेता व जौनपुर केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने व्यक्त किया है।
            ठाणे के डा काशीनाथ घाणेकर मिनी थियेटर में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से आयोजित दशहरा दीवाली स्नेह सम्मेलन में पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश भय मुक्त प्रदेश बन रहा है। डिजिटल के साथ अब गुंडों का खात्मा हो रहा है और लोग निडर होकर अपना जीवन जी रहे है। चौधरी ने यहाँ के उद्योगपतियों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने की भी अपील की।
          उत्तर भारतीय नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि ठाणे के उत्तर भारतीय अपनी कर्मठता, सहनशीलता और मेहनत के बल पर अपना व्यवसाय और नौकरी करते हुए संतों की भूमि  महाराष्ट्र और राम की भूमि उत्तर प्रदेश की सेवा करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी और राज्य में योगी के नेतृत्व अच्छा विकास कार्य हो रहा है।
          भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से प्रदेश के प्रवक्ता श्रीकांत दुबे के मार्गदर्शन में  भाजपा वर्तकनगर मंडल अध्यक्ष संतोष जयवासल, राज सुधाकर मिश्रा और दयाराम यादव
          अतिथि के तौर पर विधायक संजय केलकर , भाजपा ठाणे अध्यक्ष संजय वाघुले, भाजपा नेता संदीप लेले, मुंबई प्रदेश झोपड़पट्टी सेल के अध्यक्ष आर डी यादव, पूर्व  नगर सेवक भारत चव्हाण, उ.भा.मोर्चा ठाणे अध्यक्ष राजकुमार यादव, भाजपा नेता के. पी. मिश्रा, रूद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष धनंजय सिंह, फिल्म प्रमाण पत्र बोर्ड के सदस्य सुरेश पाल, संजय गुप्ता, भाजपा महामंत्री सचिन पाटिल, उपाध्यक्ष विक्रम भोईर आदि उपस्थित थे।
           कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश के प्रवक्ता श्रीकांत दुबे के मार्गदर्शन में भाजपा वर्तकनगर मंडल अध्यक्ष संतोष जयवासल, राज सुधाकर मिश्रा , दयाराम यादव , सुरेंद्र मिश्र, उमेश मिश्र, कमलेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, चंद्रिका तिवारी, सुरेंद्र मिश्र, बबलू मिश्रा, के. पी. शर्मा, अरविन्द मिश्र, छब्बूलाल कनौजिया, नीरज सिंह, अमरेंद्र मिश्र, देवनारायण मिश्र, अरुण तिवारी, शिवकुमार प्रजापति, साधना पांडेय, उर्मिला द्विवेदी, राधा शर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने अथक प्रयास किया ।

संबंधित पोस्ट

मीरा भाईंदर मनपा कोविड अस्पताल ऑक्सीजन आपूर्ति में बना आत्मनिर्भर

Aman Samachar

रेनो इंडिया द्वारा निर्मित वाहनों की संख्‍या 10,00,000 पहुंची

Aman Samachar

5 लाख की बिजली चोरी मामले में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

विशेष मुहिम में 158 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त कर मनपा ने वसूले 1.55 लाख रुपये जुर्माना

Aman Samachar

,नानी बाई रो मायरो , दस वर्षीय लाडली यति किशोरी का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन ठाणे में 

Aman Samachar

एयू शॉपिंग धमाका देगा त्यौहारों की खरीदारी पर ज़्यादा बचत

Aman Samachar
error: Content is protected !!