Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जरूरतमंद महिलाओं के लिए ‘धर्मवीर आनंद दीघे स्वयं रोजगार योजना’ शुरू करने की मांग

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे मनपा के सामाजिक विकास विभाग के माध्यम से गरीब जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से पिछड़े महिलाओं को घर घंटी, सिलाई मशीन एवं मसाला मशीन खरीदने के लिए सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करे। यह धर्मवीर आनंद दीघे स्वयंरोजगार योजना के नाम से शुरू की जाए।  शिवसेना ठाणे जिलाध्यक्ष नरेश म्हस्के और शिवसेना ठाणे जिला महिला अघाड़ी प्रमुख मीनाक्षी शिंदे ने आज मनपा आयुक्त व प्रशासक अभिजीत बांगर से मुलाकात कर इस आशय की मांग की है।

        ठाणे मनपा सामाजिक विकास विभाग एवं महिला बाल कल्याण समिति के माध्यम से हर वर्ष गरीब जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करता है।  इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाएं उठा रही हैं।  इन योजनाओं का दायरा बढ़ाना जरूरी है और यदि अधिक से अधिक महिलाएं योजनाओं का लाभ उठा सकें और निजी स्वरोजगार के साधन मुहैया कराया जाए। इसमें घर घंटी, सिलाई मशीन और मसाला मशीन उपलब्ध करा दी जाएं तो निश्चित रूप से महिलाओं को आधार मिलेगा।

         इस योजना के तहत मुंबई मनपा ने विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, 40 साल से ऊपर की अविवाहित महिलाएं, मिल मजदूर, देवदासी, गरीबी रेखा से नीचे के प्रमाणपत्र धारक, सामान्य महिलाएं और ऐसी विधवा महिलाओं को शामिल किया है जिनके पति की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई है। इसी तर्ज पर नरेश म्हस्के और मीनाक्षी शिंदे ने मनपा आयुक्त बांगर  से मिलकर मांग की है।  इस योजना को ‘धर्मवीर आनंद दीघे स्वयंरोजगार योजना’ के नाम से शुरू करने का पत्र दिया है। इस मौके पर कोपरी पांचपखाडी , ठाणे शहर प्रमुख राम रेपाले, शिवसेना दिवा शहर प्रमुख रमाकांत मढवी, पूर्व नगर सेवक सुधीर कोकाटे, उमेश पाटिल आदि मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

रेनो ने रेनोल्यूशन इंडिया 2024 के साथ भारत में अपनी रणनीति को मजबूत किया

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के एम परमसिवम बने कार्यपालक निदेशक

Aman Samachar

कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 31 मई तक ‘विशेष कोविड 19 टीकाकरण अभियान 

Aman Samachar

एयू बैंक ने सभी मानदंडों पर किया मजबूत प्रदर्शन 

Aman Samachar

 विधायक शांताराम मोरे राज्य की विमुक्त व भटक्या समिती में नियुक्ति

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए 213 करोड़ रूपये की निधि मंजूर – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!