Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्र में सूक्ष्म प्रतिबन्ध लागू , शहर में कहीं भी लाक डाउन नहीं 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र में कोरोना के मद्देनजर कोविड 19 संक्रमित मरीज मिलने वाले सूक्ष्म प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रतिबन्ध लगाया है। शहर में किसी प्रकार का लाक डाउन नहीं लगाये जाने की जानकारी मनपा की ओर से देते हुए अफवाहों पर विश्वास न करने का नागरिकों से आवाहन किया है।

                    मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के मद्देनजर मनपा 16 स्थानों को हाट स्पॉट घोषित कर मनपा ने तत्काल उपाय योजना किया है। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित अधिक हैं उन इलाकों को हाट स्पॉट घोषित किया है। इन हाट स्पॉट क्षेत्र में जिन स्थानों में कोविड 19 के मरीज मिले हैं उन स्थानों में सूक्ष्म प्रतिबंधित क्षेत्र बनाया है। इन सूक्ष्म प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रतिबन्ध लगाया गया है। कोरोना संक्रमण वाली इमारत की मंजिल पर 31 मार्च 2021तक प्रतिबन्ध लगाया है। मनपा ने यह स्पष्ट किया है कि बाकी जगह में पहले जैसे सभी कामकाज शुरू रहेंगे। सूक्ष्म प्रतिबंधित क्षेत्र को छोड़ शहर में किसी प्रकार का पूर्ण लाक डाउन नहीं लगाया गया है। वहां पहले की तरह दुकानें आदि शुरू रहेगी।  मनपा ने स्पष्ट किया है कि कहीं पर पूर्ण प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया है। सूक्ष्म प्रतिबन्ध के बाहर किसी प्रकार का लाक डाउन नहीं लगाया गया है जो दुकानें आदि शुरू हैं वह सब पहले जैसे शुरू रहेंगी। मनपा ने किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न कर नागरिक सोशल डिस्टेंसिंग , सेनेटायजर का उपयोग व मास्क का उपयोग करने का आवाहन मनपा की ओर से किया गया है।

संबंधित पोस्ट

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 90 नथ लेकर बुरखाधारी महिलाएं चंपत

Aman Samachar

बंद पावरलूम कारखाना में लगी भीषण आग ,कारखाना जलकर खाक

Aman Samachar

बढ़ती कीमतों के बीच मुंबई के रियल इस्टेट परिदृश्य में किफायती आवास का दबदबा

Aman Samachar

ट्रक से 10 टन लोहे की सरिया चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

Aman Samachar

पानी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करें – अशरफ शानू पठान 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को पीआईएमएस प्रमाणन मिला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!