Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

ठाणे [ इमरान खान ] संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के इलाके येऊर में तीन सौ से अधिक अवैध बंगले, होटल और खेल का मैदान है, साथ ही वे बंगले भी हैं, जिन्हें ने निर्माण की अनुमति दी है और राजस्व विभाग नियमानुसार अवैध है। ठाणे जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने इन बंगलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगे।

         कांग्रेस के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण, मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे , प्रवक्ता राहुल पिंगले और बालासाहेब भुजबल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि येऊर इलाका अवैध निर्माणों का अड्डा बन गया है। येऊर क्षेत्र संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है और यह तीन लाख एकड़ में फैला हुआ है।  केंद्र सरकार ने 1983 में इस पार्क की घोषणा की थी।  इस जगह पर एयरफोर्स स्टेशन है।  ऐसे महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थानीय आदिवासियों को केवल उदर निर्वाह के लिए खेती करने की अनुमति है। हालांकि यह इलाका नेशनल पार्क के बाहर है, लेकिन वहां की जमीनों पर आदिवासी कबीले रहते हैं।  इन जमीनों पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। एड चव्हाण ने आरोप लगाया है कि इसमें बंगले, होटल, शादी के हॉल और स्पोर्ट्स टर्फ शामिल हैं और जो पेड़ पहले थे उन्हें भी नष्ट कर दिया गया है।

        आदिवासियों के नाम पर खेल मैदान , बंगले, होटल, मैरिज हॉल और सड़कें बना दी गई हैं और पानी की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।  हालांकि, स्थानीय आदिवासी अभी भी पानी की सुविधा से वंचित हैं।  होटलों में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इसलिए उन्होंने इस पत्रकार सम्मेलन में चेतावनी दी है कि वे शीघ्र ही उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर मांग करेंगे कि मनपा में अन्य विभागों के साथ मिलकर पहले इन सभी निर्माणों को रोके और फिर इन्हें धराशायी करें। एड चव्हाण ने आरोप लगाया कि कुछ गुंडे गिरोह आदिवासी भाइयों को आगे कर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इन जमीनों पर कब्जा कर विभिन्न विभागों की अनुमति से इन पर निर्माण कराया जा रहा है।  एड चव्हाण ने यह भी आरोप लगाया है कि इस तरह की गतिविधियाँ पिछले कुछ सालों से शुरू हुई है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में पांच लाख रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शुरू माता महालक्ष्मी के रथ का ठाणे में किया गया स्वागत

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ मुंबई के रक्तदान शिविर कर्मचारियों ने बढ़ चढकर लिया हिस्सा

Aman Samachar

जिले की 13 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पर्यावरण संवर्धन के लिए मेरी वसुंधरा अभियान शुरू 

Aman Samachar

उप्र अंबेडकरनगर विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत हृदयपुर से विजय रंजन सिंह प्रधान निर्वाचित

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर देखें फ्री में फ़िल्म मोर पिया हरजाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!