Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक, देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, ने दिनांक 06.03.2023 को द्वारका, नई दिल्ली में स्थित अपने प्रधान कार्यालय में बड़े जोश और उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। महिलाओं के योगदान का उत्सव मनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता के अनुरूप बैंक परिसर में एक क्रेच सुविधा का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री नंदिता बख्शी (सेवानिवृत्त) आईआरएस एवं बिस्नौली सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान (बीएसजीएसएस) की सीईओ के कर कमलों द्वारा किया गया। यह डे केयर सुविधा पीएनबी की महिला स्टाफ सदस्यों के लिए सहयोगी सिद्ध होगी, क्योंकि वे अपने बच्चों को कार्यस्थल पर एक सकुशल और सुरक्षित वातावरण में रख सकेंगी, जिससे कार्य करते समय उनको मानसिक राहत मिलेगी।
        इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. नीरजा भाटला उपस्थित रही। पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल, कार्यपालक निदेशकगण, श्री विजय दूबे, श्री कल्याण कुमार, श्री बिनोद कुमार एवं श्री एम. परमशिवम, सीवीओ, श्री राघवेंद्र कुमार सहित पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य स्टाफ सदस्य इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
       इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा कि, “महिलाएं अर्थव्यवस्था के साथ-साथ समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक विभाग में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पीएनबी एक लैंगिक पक्षपात रहित समाज के निर्माण के बारे में बहुत सचेत है और महिला कर्मचारियों की ताकत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और वे बैंक के विकास में समान रूप में भागीदार हैं। महिलाओं में धैर्य, सहनशीलता, अभिरुचि, मिलनसारिता आदि अनेक अद्वितीय गुण होते हैं और सेवा उद्योग के रूप में पीएनबी को ऐसे गुणों की आवश्यकता है।
        अंतरराष्ट्रीय महिला समारोह के एक भाग के रूप में, पीएनबी ने समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाते हुए सीएसआर गतिविधियों का भी आयोजन किया। पीएनबी प्रेरणा ने सर्वोदय कन्या विद्यालय, समालका, नई दिल्ली को बुक शेल्फ, अलमारी, सीलिंग फैन, डिस्प्ले स्टैंडिंग बोर्ड, ब्लूटूथ स्पीकर, 150 लीटर का वाटर कूलर और प्लास्टिक की कुर्सियाँ दान कर अवसरंचना में सहयोग दिया। बैंक ने डिजिटल साक्षरता मिशन में संगठन की मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बाल केंद्र को एक कंप्यूटर और एक रंगीन प्रिंटर भी भेंटस्वरूप दिया।

संबंधित पोस्ट

अपने विस्तार की योजना के तहत ब्लू डार्ट ने भारत भर में लॉन्च किए 25 रिटेल स्टोर्स

Aman Samachar

पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के लिए नपूर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करें -रज़ा अकादमी

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एड-जेन एम्बुलेंस लॉन्च की

Aman Samachar

राकांपा ने जनता दरबार का आयोजन कर नागरिकों की समस्याएँ सुनी

Aman Samachar

प्रभाकर सिंह शिवसेना उद्धव बालासाहेब पक्ष के संगठक बने

Aman Samachar

सिविल की जगह में बनेगा 900 बेड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

Aman Samachar
error: Content is protected !!