Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में राकांपा कार्यकर्ताओं ने जलाया छगन भुजबल का पुतला

ठाणे [ युनिस खान ] छगन भुजबल की एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की आलोचना का ठाणे में गहरा असर हुआ। राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव डा जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष सुहास देसाई के नेतृत्व में राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता की ओर से भुजबल के खिलाफ विरोध की घोषणा की गयी।

          छगन भुजबल ने बीड में हुई अजित पवार गुट की बैठक में शरद पवार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि साहब कहते हैं मुझसे गलती हो गई, मैं माफी मांगता हूं। आप किसी से भी माफी मांगेंगे, सभी ने हस्ताक्षर किए हैं। अगर माफी मांगनी है तो 54 जगह माफी मांगनी होगी। इस प्रकार की टिप्पणी का असर आज ठाणे में देखा गया। पांचपखाडी स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने जिला अध्यक्ष सुहास देसाई और महिला अध्यक्ष सुजाता घाग के नेतृत्व में भुजबल का पुतला जलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता ने भुजबल के पुतले पर चप्पल बरसाते हुए उनका पुतला जलाया।

         इस मौके पर सुहास देसाई ने कहा कि शरद पवार भुजबल से बहुत प्यार करते थे। जेल से रिहा होने के बाद भी भुजबल को शरद पवार ने मंत्री पद दिया था। शरद पवार से सब कुछ पाने के बाद भुजबल उन्हें धोखा दे रहे हैं तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आप हमारे देवता समान नेता की तस्वीरें इस्तेमाल करेंगे और उनका अपमान करेंगे तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’  देसाई ने यह भी चेतावनी दी कि हम उनकी हरकतों का जवाब देंगे।

       प्रदर्शन में राकांपा शहर कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, युवा अध्यक्ष पल्लवी जगताप, छात्र अध्यक्ष प्रफुल्ल कांबले, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के राजू चपले, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक क्षत्रिय, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलास हवले, शहरी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रचना वैद्य, समीर नेटके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

धोबीघाट के रहीवासियों को मिला अलॉटमेंट लेटर

Aman Samachar

सहायक मनपा आयुक्त आहेर की शैक्षणिक योग्यता व भ्रष्टाचार की जांच कराने की आयुक्त व गृहमंत्री से मांग 

Aman Samachar

अलग अलग घटनाओं में तैरने गए तीन लड़कों समेत चार लोगों की मौत से आज का दिन काला रविवार बन गया 

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई ने आईपीएल 2022 फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एसोसिएट पार्टनर के रूप में किया गठबंधन 

Aman Samachar

हिन्दी दिवस पर निर्मला फाउंडेशन द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 

Aman Samachar

चाकू की नोंक पर महिला से आभूषण लूटकर भाग रहा लुटेरा पीछा करने वालों पर पत्थर मरकर फरार

Aman Samachar
error: Content is protected !!