Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ओडिसी इलेक्ट्रिकल व्‍हीकल्‍स को बड-ई से 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मिला ऑर्डर

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्स, भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी, को प्रमुख ईवी टू-व्‍हीलर मास प्रोवाइडर कंपनी बड-ई के साथ अपनी नई रणनीतिक साझेदारी की घोषणा कर खुशी हो रही है। ओडिसी अपने बेहद प्रशंसित इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ई-बड से 10 हजार स्कूटर्स का ऑर्डर मिलने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का जश्‍न मना रहा है। यह रणनीतिक गठबंधन कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने और शून्य उत्सर्जन हासिल करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करने की दोनों पक्षों की आपसी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

      यह रणनीतिक साझेदारी ओडिसी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्‍योंकि इससे कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना जारी रखा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी शानदार परफॉर्मेंस, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिहाज से बनाए गए डिजाइन के कारण बड़े पैमाने पर सराहा गया है। यह सभी विशेषताएं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधुनिक शहरी उपभोक्ताओं के लिए बेहद पसंदीदा ई-स्कूटर के रूप में स्थापित करती हैं। इस साझेदारी से बड-ई को भी काफी फायदा होगा। इससे बड-ई इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में बड़े पैमाने पर उभरेगा, उपभोक्ताओं के पैसे की भी बचत होगी और इस ई-स्कूटर को मार्केट में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

      ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने इस अवसर पर कहा, “हम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए बड-ई के साथ साझेदारी कर बेहद उत्‍साहित हैं। यह सहयोग यातायात के स्थायी साधनों की बढ़ती मांग पर जोर देता है और उच्‍च गुणवत्‍ता के इलेक्ट्रिक वाहन उपभोक्ताओं को प्रदान करने की ओडिसी की प्रतिबद्धता दर्शाता है। ये वाहन परफॉर्मेंस और पर्यावरणीय प्रभाव दोनों को प्राथमिकता देते हैं।”ओडिसी 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलिवरी सहज रूप से सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता देने के लिए समर्पित है। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को स्कूटर्स की खरीदारी के बाद भी पूरी तरह सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें ई-स्कूटर्स की मेंटेनेंस सेवाओं का ध्यान रखा जाता है और स्कूटर के उपलब्ध स्पेयर पार्ट्स भी मिल जाते हैं। इससे कंपनी और उसके उपभोक्ताओं के लिए स्वामित्व का सहज अनुभव होता है।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर एड शर्मा की स्मृति में चौथा पुरस्कार कानूनविद को दिया जायेगा

Aman Samachar

बारिश के जलजमाव से उत्पन्न समस्या के निराकरण की मनपा से मांग 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमण के साथ मनाया’ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की ओर 

Aman Samachar

रेती माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में 30 लाख रूपये के 5 सेक्शन पम्प जब्त

Aman Samachar

राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने किया ‘रघुपति राघव राजाराम’ सत्याग्रह

Aman Samachar

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक व एजेंस फ्रांसेई डी डेवेलोपेमेंट के बीच हरित वित्तपोषण के लिए समझौता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!