Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकार द्वारा घोषित डेढ़ हजार रूपये ऑटो रिक्शा चालकों के बैंक खाते में जमा कराने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य में लाक डाउन की घोषणा करते समय ऑटो रिक्शा चालकों को 1500 रूपये का राहत पॅकेज देने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा किया है। भाजपा रिक्शा  चालक मालक संगठन के अध्यक्ष व नगर सेवक संजय वाघुले ने कहा है कि ऑटो रिक्शा चालकों को राहत की आवश्यकता है जबकि उन्हें सरकारी मदद के लिए जून तक इन्तजार करने की आशंका बनी हुई है।

ऑटो रिक्शा संगठन के अध्यक्ष वाघुले ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लाक डाउन लगाते समय मुख्यमंत्री ठाकरे ने ऑटो रिक्शा चालकों के बैंक खाते न डेढ़ हजार रूपये जमा कराने की घोषणा किये थे। उन्होंने कहा है कि मुंबई व ठाणे जिले में करीब तीन लाख से अधिक परमिट धारक ऑटो रिक्शा हैं। जिन्हें शीघ्र मदद मिलने की अपेक्षा थी लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। आरटीओ के माध्यम से रिक्शा चालकों के खाता क्रमांक व आधार लिंक करने का काम शुरू है। संपूर्ण कार्य पूरा करने में जून माह पूरा जाने की आशंका है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने राहत पॅकेज देने की घोषणा करने में जल्दबाजी भले ही किया हो लेकिन प्रक्रिया पूरी करने में अभी दो माह का समय लगने वाला है ऐसी स्थिति में ऑटो चालकों को राहत मिलने का लंबा इन्तजार करना पद रहा है। संजय वाघुले ने ऑटो रिक्शा चालकों को राहत पॅकेज के डेढ़ हजार रूपये देने की प्रक्रिया तीव्र करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ अट्रासिटी के तहत मामला दर्ज करने की मांग

Aman Samachar

 जीवनसंगी खोजने में मदद करने के लिये मराठी और ९ अन्य भाषाओं में शादी ऐप Jodii लॉन्च

Aman Samachar

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी की शूटिंग पूर्ण,पोस्ट प्रोडक्शन शीघ्र

Aman Samachar

खतरनाक बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक महीने के अंदर फैसला लें – संजय घाडीगावकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!