Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला सामान्य अस्पताल में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए 213 करोड़ रूपये की निधि मंजूर – एकनाथ शिंदे

ठाणे [ युनिस खान ]  जिला सामान्य अस्पताल को मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के लिए राज्य सरकार की उच्चाधिकार समिति ने 213 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी है। जिला सामान्य अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में बनाने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है।
           राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिला अस्पताल को अपग्रेड करने और वहां मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने की मांग किया था। इस मांग को लगातार आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने आखिरकार इस अस्पताल के निर्माण के लिए निधि मंजूर करा लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने ठाणे के जिला सामान्य अस्पताल को मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में बदलने की मांग को मंजूरी दी थी। यहां सुसज्ज अस्पताल की स्थापना के लिए भी 314 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।  हालांकि, साइट पर एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने के लिए अतिरिक्त 213 करोड़ रुपये की आवश्यकता थी।  उच्चाधिकारी समिति की बैठक में इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेते हुए संशोधित राशि को मंजूरी दी गयी है।
जिला सामान्य अस्पताल की जगह 900 बिस्तरों वाला मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल होगा जिसमें 200 प्रसूति और 200 सुपर स्पेशियलिटी बिस्तर होंगे। जबकि शेष 500 बिस्तर सामान्य बिस्तर होंगे।  साथ ही हर विभाग में दो अलग-अलग आईसीयू बनाए जाएंगे।  अस्पताल की क्षमता को तीन गुना किया जाएगा और इसमें यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ओंको सर्जरी सेक्शन, कार्डियोलॉजी, कार्डियो वैस्कुलर सेक्शन, नेफ्रोलॉजी और डायलिसिस सेक्शन होगा।  इसलिए कैंसर, मस्तिष्क संबंधी बीमारियों, सांस संबंधी बीमारियों के साथ-साथ हृदय रोगों का भी इलाज संभव होगा।  इसके अलावा अस्पताल में न केवल चिकित्सा उपचार के लिए एक विशेष थिएटर और प्रशिक्षण हॉल होगा, बल्कि रोगी को एयरलिफ्ट करने के लिए एक हेलीपैड भी होगा।  नए भवन में 3 बेसमेंट और दो दस मंजिला फ्लोर होंगे। दोनों इमारतों को जोड़ने के लिए सातवीं मंजिल पर एक पुल भी बनेगा। साथ ही बिल्डिंग के बेसमेंट सेक्शन में भारी मशीनें लगाई जाएंगी।
ठाणे सामान्य अस्पताल की वर्तमान क्षमता 300 बिस्तरों की है।  ठाणे और पालघर में लाखों मरीज इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं।  इन दोनों जिलों की बढ़ती आबादी को देखते हुए पुराने अस्पताल में सुविधाएं अपुरी होने हैं। इसलिए लोगों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जान वाला है। अब इस अस्पताल के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत हो गई है। इस अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

संबंधित पोस्ट

शैक्षणिक , सामाजिक सेवा के लिए तल्हा फकीह महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार से संमानित 

Aman Samachar

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ठाणे में 16 मार्च को आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी

Aman Samachar

सिक्किम में हुई दुर्घटना में एक परिवार चार लोगों समेत पांच लोगों की मृत्यु

Aman Samachar

मनपा ने कृत्रिम तालाब में मूर्ति विसर्जन को दी प्राथमिकता 

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने विश्व स्तर पर 70वां स्थान, और भारत में पहला स्थान हासिल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!