Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ईद की खरीददारी के लिए मुंब्रा की सडकों पर कोरोना से बेख़ौफ़ लोगों की उमड़ी भीड़

ठाणे [ युनिस खान ] लाक डाउन में ईद के पहले खरीददारी के लिए नागरिकों के सड़क पर आने से पुलिस व स्थानीय प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में विफल साबित हुआ है। पुलिस का कहना है की रमजान माह शांतिपूर्ण माहौल में बीत चूका है। ईद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

एक ही सड़क के दोनों ओर घनी आबादी वाले मुस्लिम बाहुल्य मुंब्रा में ईद की खरीदी के लिए स्वयं सड़क पर आई भीड़ को हटाने का स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है लेकिन कानून व सुव्यवस्था की दृष्टि से कोई कठोर कदम नहीं उठा पाया है। मुंब्रा में कोरोना संक्रमण की स्थित को देंखें तो बुधवार 12 मई को मनपा के 9 प्रभाग समिति क्षेत्र में सबसे कम 15 नए मरीज सामने आये। मुंब्रा में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से वहां लोगों में पहले की अपेक्षा कोरोना का भय कम हुआ है। कोरोना लाक डाउन के चलते हमेशा की तरह भीड़ नहीं हुई।  फिर भी कोरोना का संकट समाप्त नहीं हुआ है इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अत्यंत आवश्यक है। सडकों पर भीड़ जमा होने प्रशासन की विफलता ही कही जायेगी।  कुछ लोग भी सवाल कर रहे हैं की चुनावी कार्यक्रम व दूसरों के कार्यक्रम में भीड़ से कोरोना नहीं आता और क्या हम से कोरोना फैलता है। मनपा के सहायक आयुक्त सागर सालुंखे ने कहा है कि मुंब्रा में मार्केट व सड़क पर लोग व्यवसाय कर रहे हैं।  मनपा ने किसी को अनुमति नहीं है हम कार्रवाई करते हैं। मुंब्रा के वरिष्ठ  पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने कहा है कि कोरोना के नियमों का पालन कराते हुए शांतिपूर्ण माहौल में ईद संपन्न करने के लिए मुंब्रा पुलिस के साथ सुरक्षाबल तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता व पूर्व महापौर नईम खान ने कहा है कि पुलिस व मनपा प्रशासन फेल हुआ है। राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन की ढिलाई से सडकों पर खरीदी के लिए भीड़ जुटी है।  9 मई के पहले मुंब्रा में कोरोना के 5 मरीज थे अब यह संख्या 15 हो गयी है।  मुंब्रा कोरोना मुक्ति के करीब है लेकिन भीड़ होने से कोरोना संकरण  बढ़ सकता है।  प्रशासन और नागरिक दोनों को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

प्रो. डॉ. फौजिया मर्चेंट सहित कई नेता राकांपा में हुए शामिल 

Aman Samachar

जनता से पैसे इकट्ठा करके इनएक्टिव अधिकारियों को दो – संजय केलकर 

Aman Samachar

प्रेमजाल में फंसा कर अपहरण करने वाली शातिर महिला समेत 3 गिरफ्तार 

Aman Samachar

हुक्का पार्लर व अनधिकृत होटल के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

इस दीवाली होम क्रेडिट इंडिया ने ब्रांड रेजोनेंस बनाने का बीड़ा उठाया

Aman Samachar

ब्रेनली के सर्वे से यह बात सामने आई कि, नई पीढ़ी के युवाओं के लिए करियर सबसे बड़ी प्राथमिकता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!