Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मेडिजर्न ने नेटवर्क का तेजी से विस्‍तार कर दुनिया भर में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मेडिकल वैल्‍यू ट्रैवेल इंडस्‍ट्री की एक बड़ी ताकत मेडिजर्न ने दुनिया के लीडर के तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिये वृद्धि के महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य तय किये हैं। कंपनी 2030 तक 500,000 मरीजों की सेवा करने के साथ ही अपनी वैश्विक उपस्थिति को 50 से ज्‍यादा देशों में पहुँचाना चाहती है और इसकी 25 से अधिक हॉस्पिटल चेन स्‍थापित करने की भी योजना है।

      150,000 से ज्‍यादा सवालों का जवाब देने के प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, मेडिजर्न दुनिया में सबसे ज्‍यादा तेजी से बढ़ रही टॉप 5 मेडिकल वैल्‍यू ट्रैवेल कंपनियों में से एक के तौर पर उभरी है। विभिन्‍न भागीदारियों के माध्‍यम से कंपनी अभी 27 से अधिक देशों में काम कर रही है। ईशान दोधीवाला और शाज़ महमूद द्वारा 2019 में संस्‍थापित मेडिजर्न ने मेडिकल ट्रैवेल में अपने अभिनव दृष्टिकोण की मदद से शानदार विकास किया है और इसने अच्‍छा मुनाफा भी कमाया है।

     कंपनी की उपलब्धियों पर ईशान दोधीवाला ने कहा: “हमारी प्रतिबद्धता सीमाओं के परे है, क्‍योंकि हम मेडिकल ट्रैवेल के अनुभव को नई परिभाषा देने का प्रयास कर रहे हैं। टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल करके और जाने-माने अस्‍पतालों के विशेषज्ञ डॉक्‍टरों के साथ काम करते हुए हम समानुभूति वाली देखभाल देते हैं और उत्‍कृष्‍टता के उच्‍च मानकों का पालन करते हैं। हम दुनियाभर में लोगों की पहुंच में जो हेल्‍थकेयर है, उसमें बदलाव लाना चाहते हैं।‘“

      मेडिजर्न की सफलता का श्रेय तेजी से बढ़ रहे मेडिकल ट्रैवेल सेगमेंट के लिए इसके व्‍यवस्थित नजरिये को जाता है। इससे ग्राहकों और स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा प्रदाताओं के बीच भरोसे को बढ़ावा मिलता है। कंपनी वैश्विक ग्राहकों के लिये बिना किसी परेशानी के हेल्‍थकेयर तक पहुंच प्रदान करने पर ध्‍यान देती है और इस प्रकार एक भरोसेमंद मेडिकल वैल्‍यू ट्रैवेल पार्टनर के तौर पर उसकी स्थिति मजबूत हुई है।

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने मिस.श्वेताल बसु को चीफ ऑफ मार्केटिंग और संचार प्रमुख किया नियुक्त

Aman Samachar

समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का 11 दिसम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Aman Samachar

डाका डालने की तैयारी जैसे विविध अपराधों को अंजाम देने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार , 12 लाख का माल बरामद

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar

वायरस से बचने का प्रभावी तरीका कमरों को वेंटिलेशन युक्त रखना आवश्यक – विजय जोशी

Aman Samachar

प्रतिदिन 5000 आरटी-पीसीआर टेस्ट क्षमता की प्रयोगशाला का नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!