Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसर इंडिया ने जान्हवी कपूर को एसर और एसरप्योर प्रॉडक्ट्स के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाय

मुंबई [अमन न्यूज नेटवर्क ] पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) इंडस्ट्री के प्रमुख ब्रैंड्स में से एक, एसर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को एसर इंडिया का नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। यह साझेदारी एसर के अलग–अलग उपभोक्ता वर्गों से जुड़ने के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। जान्हवी कपूर विभिन्‍न चैनलों पर ब्रैंड कैम्‍पेन को प्रमोट करेंगी।वह बताएंगी कि एसर और एसरप्योर के प्रॉडक्ट्स किस तरह आधुनिक लाइफस्टाइल को अपनाने में उपभोक्ताओं को सक्षम बनाते हैं। इससे इनोवेशन और एक्सिलेंस के प्रति एसर की प्रतिबद्धता नजर आती है।

 एसर इंडिया के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में, जान्हवी एसर के आधुनिक लैपटॉप, एसरप्योर टीवी, वॉटर प्यूरिफायर और वैक्यूम क्लीनर जैसे होम अप्लासंयेज की व्‍यापक श्रृंखला को प्रमोट करेंगी। यह सहयोग टेक्नोलॉजी और स्टाइल के संगम का प्रतीक है, एसर के प्रॉडक्ट्स की यही आधारशिला है। प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए हाई परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप से लेकर एसर के नए–नए होम अप्लायंसेज प्रदान करने वाली इस साझेदारी का लक्ष्य यह दिखाना है कि एसर के प्रॉडक्ट्स किस तरह आधुनिक भारतीय जीवनशैली में सहज रूप से घुल–मिल जाते हैं।

एसर इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक हरीश कोहली ने कहा, “हम एसर परिवार में जान्हवी कपूर का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। उनकी जिंदादिल पर्सनैलिटी और युवाओं से मजबूत जुड़ाव उन्हें हमारे ब्रैंड को प्रमोट करने के लिए एकदम परफेक्ट चेहरा बनाते हैं। एसर में हम लगातार अपने उपभोक्ताओं की नई–नई जरूरतों को पूरा करने के लिए नए आविष्कार कर रहे हैं। जान्हवी का प्रतिनिधित्व हमें उपभोक्ताओं के बड़े वर्ग से जोड़ने में मदद करेगा। हमारे प्रॉडक्ट्स उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जिंदगी में क्वॉलिटी, इनोवेशन और स्टाइल को महत्व देते हैं।“

       जान्हवी कपूर ने साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा, “एसर परिवार का हिस्सा बनकर मैं वाकई सम्मानित महसूस कर रही हूं। एसर की टेक्‍नोलॉजी को रोजमर्रा की सुविधाओं से जोड़ने की प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। यह प्रॉडक्ट्स उन लोगों को काफी पसंद आएंगे, जो स्टाइल के साथ प्रॉडक्ट्स से जबर्दस्त परफॉर्मेंस चाहते हैं। मैं ऐसे ब्रैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूं, जिसमें यह सब गुण हैं। मैं एसर के इनोवेटिव प्रॉडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए बिल्कुल तैयार हूं, जो हमारी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और काम करने के तरीके को स्मार्ट बनाते हैं और उन्हें एक लेवल ऊपर ले जाते हैं।’’

     एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधीर गोयल ने कहा, जान्‍हवी कपूर के साथ एसर इंडिया की साझेदारी एक ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुई है, जब हम भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। उनका जबर्दस्त असर और खासतौर पर युवाओं में उनकी लोकप्रियता हमारे विजन से पूरी तरह मेल खाती है। 

संबंधित पोस्ट

अलिबाग तालुका में रेवस और कारंजा के बीच पुल का काम जल्द ही शुरू होगा

Aman Samachar

ठाणे जिले में 2 से 4 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Aman Samachar

हुक्का पार्लर व अनधिकृत होटल के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित कर मनाया 115वां स्थापना दिवस 

Aman Samachar

 नींद से महरूम हैं तो तत्काल इलाज कराने की जरूरत है –  डॉ. अर्णब बेरा

Aman Samachar

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का पालकमंत्री ने दिया जिला प्रशासन को निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!