Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पटेल माध्यमिक विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक खान मोहम्मद इसराइल का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन 

ठाणे [ युनिस खान ] पटेल माध्यमिक विद्यालय, मुंब्रा के वरिष्ठ अध्यापक खान मोहम्मद इसराइल को एम-जी-पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार कोल्हापुर जेसिंग के लिए चुना गया। उन्हें अब तक करीब 40 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। जिनका अनेक सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं और विविध क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
        वर्ष 2024 के लिए पूरे देश से मात्र 11 अध्यापकों का चयन किया गया। जिसमें 2 केरला राज्य से हैं। बिहार, यू.पी, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना राज्य से एक-एक और महाराष्ट्र राज्य से 4 अध्यापकों का चयन किया गया। इन चार अध्यापकों में खान मोहम्मद इसराइल का नाम पुरस्कार सूची में शामिल है। यह पुरस्कार 14 सितंबर को जेसिंग, कोल्हापुर में महाराष्ट्र राज्य के मंत्रियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।
        इससे पहले 5 सितंबर, 2024 को खान मोहम्मद इसराईल को भोपाल, मध्य प्रदेश राज्य में एम. ए .पी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उसी दिन पटेल माध्यमिक विद्यालय, मुंब्रा में खान मोहम्मद इसराइल को बॉम्बे मेमन्स एजुकेशन सोसाइटी द्वारा सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। जबकि उन्हें वसंत स्मृति आदर्श शिक्षक पुरस्कार, महात्मा गांधी शांति पुरस्कार, मुहिबे ऊर्दू पुरस्कार, यूनिक अचीवर अवार्ड, अखिल भारतीय आदर्श शिक्षक संघ से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ वक्ता लेखक पुरस्कार, अमसा मालेगांव से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य शिक्षक संघ से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार अब तक लगभग 40 पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। मुंब्रा शहर और जिला के शिक्षकों के अलावा शहर के कई संगठनों द्वारा आपका स्वागत किया गया है।

संबंधित पोस्ट

 जिप सीईओ रहे डॉ. भाऊसाहेब डांगडे के कल्याण डोंबिवली मनपा आयुक्त बनने पर समारोह पूर्वक बिदाई 

Aman Samachar

दसवीं बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों से खुलता है बच्चों के भविष्य का मार्ग – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

खलनायक बबलू यादव की वापसी कई फिल्मों में आयेंगे नजर

Aman Samachar

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

फेफड़ों में द्वितीयक संक्रमण या सेप्सिस, कम ऑक्सीजन संतृप्ति के साथ सांस लेने में कठिनाई – डॉ सुलेमान लधान

Aman Samachar

जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज स्टडी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का शानदार आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!