Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ज्ञात अज्ञात शहीदों के लिए संग्राम फाउंडेशन व जयहिंद अभियान के कार्यकर्ता महाकुंभ में करेंगे स्नान

ठाणे ( युनिस खान ) प्रयागराज में 114 साल बाद आए महाकुंभ में देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले ज्ञात और अज्ञात शहीदों के नाम पर स्नान कर उन्हें पुण्य पहुंचाने के लिए संग्राम फाउंडेशन और जय हिंद अभियान के पदाधिकारी का कार्य करेंगे। महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं इस संस्था के पदाधिकारी एक अलग उद्देश्य लेकर महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं।

        इस संबंध में संग्राम फाउंडेशन के अध्यक्ष और जय हिंद अभियान के निदेशक गोपाल सिंह ने कहा, 27 फरवरी को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। जिस स्थान पर कमला नेहरू ने चन्द्रशेखर आज़ाद का अंतिम संस्कार किया, उस स्थान पर जय हिंद अभियान के सलाहकार और अभिनेता मुकेश खन्ना द्वारा एक पेड़ लगाया जाएगा।  इस मौके पर कुछ प्रतिष्ठित लोगों को चंद्रशेखर आजाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चन्द्रशेखर आज़ाद के वंश में अब कोई नहीं बचा। इसलिए हम लोग चन्द्रशेखर आज़ाद की तस्वीर वाली पट्टिका लेकर त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे हैं ताकि चन्द्रशेखर आज़ाद को महाकुंभ स्नान का पुण्य मिल सके। इस दौरान ज्ञात-अज्ञात शहीदों के नाम भी लिये जायेंगे जिसका उन्हें पुण्य मिल सके।
जयहिंद अभियान के सचिव दीपक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से शहीदों को उचित सम्मान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। हम चन्द्रशेखर आज़ाद और अन्य शहीदों को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा हमारी मांग है कि राजमार्गों या अन्य सरकारी संस्थानों को उनके नाम दिए जाएं ताकि अगली पीढ़ी इन शहीदों को जान सके। इस मौके पर जयहिंद अभियान के ठाणे जिला अध्यक्ष रवींद्र प्रजापति, राष्ट्रीय संगठक पृथ्वीराज चौहान, विजय मौर्य, सुरेश यादव, जयवंत सावंत, घनश्याम मिश्रा, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

       दोनों संस्था शहीद भगत सिंह , राजगुरु सुखदेव समेत अन्य क्रांतिकारियों के त्याग बलिदान से युवा पीढ़ी को अवगत कराने और उन्हें सम्मान दिलाने के लिए गत आठ वर्षों से सक्रिय है। इसके लिए देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन और पुरस्कारों से सैनिकों का सम्मान किया जाता है। शहीदों को सम्मान दिलाने के सरकारों से पत्राचार किया जा रहा है। इस बार महाकुंभ में पुण्य शहीदों के नाम करने के लिए संस्था के पदाधिकारी स्नान करेंगे।

संबंधित पोस्ट

ग्रीनिंग एंटरप्राइज इको सिस्टम- सिडबी मिशन 50000- ईव्ही 4 इको को समर्पित 

Aman Samachar

लोकतंत्र में मिडिया को इमानदारी पूर्वक निष्पक्ष भूमिका निभाने की आवश्यता – डा. जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

पीएनबी ने वाघा बार्डर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की ली शपथ

Aman Samachar

बाबण्णा कुशाळकर के हाथों छात्रों को दी गई स्कालरशिप

Aman Samachar

हम सब मिलकर भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनायें – रविन्द्र चव्हाण

Aman Samachar
error: Content is protected !!