Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रतापगढ़ कारागार के कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान

प्रतापगढ़ [ उप्र ] , जेल में रहने के चलते कोई कैदी 144 वर्ष बाद आने वाले महाकुंभ से वंचित न रहे इसके लिए जिला कारागार अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने प्रतापगढ़ में जेल में बंद कैदियों को अमृत स्नान कराया। जिला कारागार अधीक्षक के इस कार्य की कैदियों ने सराहना किया है।
         प्रयागराज में 144 वर्षीय महाकुंभ स्नान से वंचित कारगारों में निरुद्ध बंदियों को पवित्र संगम के जल से स्नान कराने के उद्देश्य से उ० प्र० शासन की मंशानुरूप कारागार मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक ,महानिरीक्षक कारागार के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश की समस्त कारागारों में महाकुंभ स्नान का आयोजन किया गया। इसी अनुक्रम में जिला कारागार प्रतापगढ़ में भी बंदियों को महाकुंभ स्नान कराया गया। इसके लिए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर अजय कुमार सिंह एवं डिप्टी जेलर आफताब अंसारी की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में संचित कर उक्त कलश के पवित्र जल को कारागार में निर्मित स्नान की टंकियों में मिश्रित करके बंदियों को स्नान कराया गया। स्नान के दौरान बंदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बंदियों ने गंगा मैया, यमुना मैया, सरस्वती मैया के जयघोष के साथ स्नान किया तथा संगम के पवित्र जल का आचमन किया।

संबंधित पोस्ट

राज्य विद्युत नियामक आयोग की दरों के अनुसार ही टोरेंट बिजली बिल 

Aman Samachar

ईस्टर्न इंडिया हेल्थकेयर फाउंडेशन और MCKS ट्रस्ट फंड, बैंगलोर ने किया मेडिका के साथ सहयोग

Aman Samachar

माइक्रोफाइनेंस उद्योग ने सितंबर’21 को समाप्त तिमाही के दौरान संवितरण में वर्षानुवर्ष 96% की संवृद्धि

Aman Samachar

नागरिकों के लिए प्रयाप्त पानी की व्यवस्था होने तक नए निर्माणों को पानी न दिया जाए – संजय केलकर 

Aman Samachar

वागले कामगार अस्पताल की उपेक्षा के चलते उपचार के लिए कामगार भटकने पर मजबूर 

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को किया मज़बूत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!