Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

श्री हनुमान मंदिर में इंटर लॉकिंग, परिपथ और धर्मशाला का होगा निर्माण

प्रतापगढ़ [उप्र], मान्धाता के पौराणिक हनुमान मंदिर परिसर में इंटर लॉकिंग, परिपथ और धर्मशाला के लिए वार्ड नंबर 13 की सभासद लंबे समय से प्रयासरत थे, इसके लिए सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव लगातार नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिषाशी अधिकारी से पत्र व्यवहार कर रहे थे आखिरकार सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव का प्रयास रंग लाया, सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव ने बताया कि मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत मान्धाता ने वंदन योजना के तहत विकास कार्य करने का निर्णय लिया है जिसके लिए निविदा भी जारी कर दिया गया है , सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव ने इस सराहनीय कार्य के लिए नगर पंचायत मान्धाता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मान्धाता का यह पौराणिक हनुमान मंदिर क्षेत्र के लोगों के आस्था का केन्द्र है यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु आते ही है साथ ही साथ सालभर हनुमान मंदिर पर निशान, भंडारा, भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलते रहता है.
         सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर की भव्यता और सुन्दरता के साथ साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वार्ड नंबर 13 की सभासद द्वारा लगातार प्रयास जारी था और सभासद के प्रयास से आखिरकार इस धार्मिक स्थल को वंदन योजना अच्छादित कर मंदिर परिसर में इंटर लॉकिंग बिछाने, परिपथ और जल निकासी के कार्य के साथ साथ दो धर्मशाला का निर्माण करने और मंदिर परिसर को तालाब से जोड़ने के लिए आरसीसी रास्ते का निर्माण होगा, सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव ने बताया की वार्ड नंबर 13 पूर्वी मे स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में वंदन योजना के तहत इन विकास कार्य में पैंसठ लाख रुपए से अधिक के खर्च का अनुमान है, जिसके लिए निविदा जारी कर दी गई है/ वार्ड नंबर 13 के साथ साथ श्री हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं ने इस सराहनीय कार्य के लिए लगातार प्रयास करने वाले सभासद और सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव के विकास परख सोच की तारीफ करते हुए कहा कि सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव लगातार विकास के मुद्दे को उठा रहे हैं जिससे मान्धाता नगर पंचायत की जनता को इसका फायदा मिल रहा है/
         सभासद प्रतिनिधि कुलदीप यादव ने कहा कि मान्धाता नगर पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे, ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचे इसके लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा/ सभासद राजेश गुप्ता ने इस कार्य के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिषाशी अधिकारी को धन्यवाद दिया, मान्धाता के इस पौराणिक स्थल के विकास पर खुशी व्यक्त करते हुए  कुलदीप यादव, अशोक कुमार ,राजेश गुप्ता, सुनील सरोज, राजू दुबे, ओमप्रकाश पटेल ,राहुल पटेल, सुनील ,सुजीत पटेल, उमेश सरोज, मदन प्रजापति ,धर्मेंद्र सिंह, सुरजीत पटेल राहुल वर्मा, सुमित सिंह सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिषाशी अधिकारी का आभार व्यक्त किया है

संबंधित पोस्ट

गणेश प्रतियोगिता में प्रथम विजेता एकविरा मित्र मंडल को मिले 51 हजार रूपये पुरस्कार 

Aman Samachar

आज होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उप्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Aman Samachar

गूँगा व्यक्ति के जीवन संघर्ष को अभिनय के जरिये जीवंत करेंगे अभिनेता श्वेत कमल

Aman Samachar

गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव – डॉ. श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

समृद्धि महामार्ग बनेगा महाराष्ट्र की प्रगति व विकास का गवाह – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

30 अप्रैल तक 20 टन आक्सीजन निर्माण क्षमता के मनपा के दो आक्सीजन प्लांट होंगे शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!