Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

गाजीपुर संविलित विद्यालय बच्चे शैक्षणिक पिकनिक पर

प्रतापगढ़ [ उप्र ] , बेहतर शिक्षा को लेकर हमेशा मान्धाता ब्लाक में चर्चा में बने रहने वाले संविलित विद्यालय गाजीपुर बच्चों को शैक्षिक भ्रमण हेतु “निषादराज पार्क एवं भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा”  बस से ले जाया गया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ- मान्धाता ब्लॉक मंत्री रामानन्द मिश्रा  एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ-मान्धाता ब्लॉक अध्यक्ष  जिया लाल  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया! इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों संविलित विद्यालय गाजीपुर के शिक्षकों के इस सराहनीय कार्य पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों की बौध्दिक क्षमता का विकास होगा ,
      शिक्षकों के मार्गदर्शन में तमाम जानकारियां हासिल कर भविष्य में शैक्षणिक रूप से मजबूत होने में मदद मिलेगी/  पिकनिक से वापस लौटे बच्चों ने इस ज्ञानवर्धक यात्रा के लिए गुरू जनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यात्रा से पूर्व बस में प्रार्थना के पश्चात पिकनिक जाने वाले सभी बच्चों का निषादराज पार्क और मनगढ में अटेंडेंस कई बार चेक किया गया, बच्चों ने बताया की शिक्षकों ने यात्रा के दौरान बच्चों का गंभीरता से ख्याल रखा और भजन और भक्तिगीत से बच्चों के उत्साह को बनाए रखा, बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी, वापस आने पर अभिभावकों को फ़ोन कर बुलाया गया जो अभिभावक रात स्कूल तक आने में असमर्थ थे उनके बच्चों को शिक्षक घर तक पहुंचाने भी गये,
     बच्चों ने जहां एक धार्मिक माहौल के बीच शिक्षकों के साथ यात्रा पर खुशी जताई वहीं बेहतर व्यवस्था के लिए गाजीपुर संविलित विद्यालय का अभिभावक ने आभार प्रकट किया, गाजीपुर संविलित विद्यालय द्वारा भ्रमण में बच्चों के शैक्षिक ज्ञान संवर्धन हेतु विद्यालय के प्र.प्र.अ. अनिल कुमार सरोज, उर्मिला मिश्रा, आलोक गुप्ता, रामचंद्र, दिलीप बौद्ध, महेंद्र कुमार ,विनय कुमार साथ में  गए थे .

संबंधित पोस्ट

जिला परिषद का 85 करोड़, 50 रूपये का बजट आज सामान्य सभा में पेश 

Aman Samachar

नकली पुलिस की लूट से महिलाओं में असुरक्षा का भय

Aman Samachar

जिले की सभी साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक बंद रहेगी – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023’ मनाया

Aman Samachar

राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू बने मनपा में विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

मनपा के तीन मोबाइल क्लीनिकों का हुआ लोकार्पण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!