Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

लायंसगेट प्ले ने ‘हिकप्स एंड हुकअप्स’ सीज़न 2 किया घोषित; लारा दत्ता व प्रतीक बब्बर निभाएंगे मुख्य भूमिका

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वासु, अखिल और के की वापसी हो गयी है! हिकप्स एंड हुकअप्स सीजन 2 की वापसी के साथ ज़्यादा से ज़्यादा अनफ़िल्टर्ड कन्वर्सेशन, डेटिंग एडवाइस और सिबलिंग बेंटर की उम्मीद कर सकते हैं। लायंसगेट प्ले के अपने पहले हिंदी मूल के प्रीमियर के एक साल के भीतर, जिसे वैश्विक स्तर पर चौंका देने वाली प्रतिक्रिया मिली है, यह स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म अब हिकप्स एंड हुकअप्स का दूसरा सीज़न लॉन्च करने के लिए तैयार है। सीरीज़ का पहला सीजन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ‘सबसे ज्यादा देखा जाने वाला’ ख़िताब अपने नाम करने में सफल रहा है।

‘हिकप्स एंड हुकअप्स सीजन 2′ से क्या उम्मीद कर सकते हैं:

भाई-बहन वासु (लारा दत्ता) और अखिल (प्रतीक बब्बर) आपको गुदगुदाने के लिए फिर से वापस आ गए हैं।विद्रोही युवा बेटी के (शिनोवा) वापस आ गई है – क्या वह एक स्टेबल बॉयफ्रेंड के साथ नज़र आएगी? क्या अखिल की लाइफ नए लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं के साथ फिर से शुरू होगी?क्या कुछ सरप्राइज कास्ट एंट्रीज होंगी? घोषणा पर बात करते हुए, रोहित जैन एमडी लायंसगेट साउथ एशिया एंड नेटवर्क्स – इमर्जिंग मार्केट्स एशिया ने साझा किया,”हिकप्स एंड हुकअप्स के एक सफल सीज़न के बाद, हम 2022 में सीरीज़ का दूसरा सीज़न लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारा प्रयास लोकल ऑरिजिनल कंटेंट बनाना जारी रखना है जो दर्शकों से कनेक्ट करती है। हिकप्स एंड हुकअप्स ने एक मास अपील क्रिएट की है। साल 2022 ऑरिजिनल कंटेंट के साथ लायंसगेट प्ले के लिए बहुत बड़ा होगा।”

घोषणा पर बोलते हुए, मृणालिनी खन्ना, वीपी, ओरिजिनल्स, लायंसगेट इंडिया ने कहा, “दूसरा सीज़न हमेशा एक ऐसे शो के लिए चुनौतीपूर्ण होता है जो अच्छा प्रदर्शन करते है। हम राव को एक और बड़े धमाके के साथ वापस ले कर आये है जो इस अवसर को रोमांचक बनाने के लिए तैयार है, साथ ही उन विषयों पर भी ध्यान देंगे जिसकी झलक शो के पहले सीज़न में देखने मिली थी; जैसे कि परिवार, दोस्ती और खुद को खोजना। उम्दा कलाकारों के साथ, सीज़न 2 का लक्ष्य मनोरंजन के हिस्से को प्रदान करते हुए शो के गहरे और मज़ेदार हिस्से को प्रदर्शित करना है और यही कारण है कि हम सीज़न 2 को एक नए निर्देशक, विज़न और एनर्जी के साथ लाने जा रहे हैं। ”

       सीज़न 2 की घोषणा पर, वसुधा की भूमिका निभाने वाली लारा दत्ता ने अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा,”पहले सीज़न को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है और मुझे खुशी है कि दर्शक वसुधा से जुड़े हुए हैं। 

संबंधित पोस्ट

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

Aman Samachar

विकास की नयी राह पर अग्रसर भिवंडी – विधायक रईस शेख

Aman Samachar

राशन कार्ड पर मिलने वाली दाल कार्डधारकों को दिलाने व काला बाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग के लिए डिजिटल माध्यम से जागरूकता फैलाई

Aman Samachar

कोरोना सहयता के लिए वाररूम के हेल्पलाईन पर संपर्क करने का महापौर ने किया आवाहन

Aman Samachar

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने आरवी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!