Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी तालुका के 47 ग्रामपंचायत में 14 नवम्बर से नियुक्त होंगे प्रशासक

भिवंडी [ एम हुसेन ] समय सीमा समाप्त होने के पश्चात तालुका की कुल 47 ग्रामपंचायत पर शासन के आदेशानुसार 14 नवंबर से प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। इस प्रकार की जानकारी गटविकास अधिकारी डॉ प्रदीप घोरपडे भिवंडी ने दी है।
               कोरोना संकटकाल के कारण चुनाव आयोग द्वारा घोषणा के अनुसार सभी चुनावों को स्थगित कर दिया गया है। ग्रामपंचायतों की समय सीमा समाप्त होने पर पंचायत की समय सीमा बढाने की उम्मीद नहीं है इसलिए ग्रामपंचायत में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। सन 2020 में समय सीमा समाप्त होने के कारण भिवंडी तालुका की कुल 47 ग्रामपंचायत में 14 नवंबर से प्रशासक नियुक्त किया जा रहा है। इस संदर्भ में कार्रवाई के लिए भिवंडी पंचायत समिति के गटविकास अधिकारी ने  ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रिपोर्ट भेज दिया है। पंचायत समिति के विस्तार अधिकारी, कृषिसेवक, शिक्षण विभाग के केंद्र प्रमुख के अन्य कर्मचाऱियों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाने वाला है। भिवंडी तालुका के कुल 47 ग्रामपंचायत की समय सीमा समाप्त हो गई है ,इन सभी ग्रामपंचयत में लगभग गोदाम पट्टे में आर्थिक दृष्टि से अधिक राजस्व उत्पन्न करने वाली पंचायतों का समावेश है।
 जिसमें  दापोडा, गुंदवली,माणकोली, सोनाले, दिवे-अंजुर,वडपे,काल्हेर, शेलार,पडघा सहित कुल 38 ग्रामपंचायतों का समावेश है ।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना , कांग्रेस , राकांपा , सपा कार्यकर्ता भिवंडी बंद के लिए उतरे सड़क पर

Aman Samachar

फिल्मी कॉन्सेप्ट पर खोरठा म्यूजिक वीडियो जुदाई की शूटिंग,नूपुर फिल्म्स पर होगी रिलीज

Aman Samachar

मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार आवासीय मांग में साल-दर-साल 7.8 फीसदी की वृद्धि 

Aman Samachar

प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए 3 से 6 तक प्रापर्टी प्रदर्शनी ठाणे में 

Aman Samachar

मुंब्रा – कलवा – शील के नागरिकों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने दी दावत-ए-इफ्तार

Aman Samachar

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!