Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भंडारली में डंपिंग ग्राउंड शुरू करने से दिवा के नागरिकों को मिलेगा दुर्गन्ध से छुटकारा

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र के दिवा में डंपिंग ग्राउंड को बंद कर भंडारली में डंपिंग ग्राउंड शुरू करने से दिवा वासियों को दुर्गन्ध की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए मनपा ने भंडारली में कचरा निस्तारण के लिए भूमि अपने कब्जे में ले लिया है। भूमि संबंधी समझौते पर आज महापौर नरेश म्हस्के की मौजूदगी में मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने हस्ताक्षर किए। महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भंडारली स्थल पर शीघ्र ही वैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरा ठिकाने लगाने की परियोजना शुरू की जायेगी।
इस अवसर पर उप महापौर पल्लवी कदम, स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, सभागृह नेता अशोक वैती, विरोधी पक्ष नेता अशरफ शानू पठान, शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के , दिवा प्रभाग समिति की अध्यक्ष सुनीता मुंडे, स्थानीय नगर सेवक रमाकांत मढवी, शैलेश पाटिल, दीपक जाधव, अमर पाटिल, दर्शन म्हात्रे, अंकिता पाटिल, दीपाली भगत अपर आयुक्त 1 संदीप मालवी, अपर आयुक्त 2 संजय हेरवड़े, उपायुक्त अशोक बुरपल्ले, मनीष जोशी, घनकचरा विभाग के आरोग्य अधिकारी डा बालाजी हल्देकर भी मौजूद थे।
ठाणे शहर से प्रतिदिन निकलने वाला अधिकांश कचरा दिवा में डंपिंग ग्राउंड में डंप किया जा रहा था।  कचरे की यह समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही थी। नये डंपिंग के स्थल का निरीक्षण करने का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है ताकि मनपा के पास कचरा ठिकाने लगाने के लिए अपना डंपिंग ग्राउंड हो।  अंतत:मनपा ने भंडारली गाँव की सीमा में लगभग 10 एकड़ निजी भूमि को लीज के आधार पर अपने कब्जे में ले लिया। उक्त समझौते पर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
इस समझौते से दिवा के लोगों को कचरे से निकलने वाली दुर्गन्ध से छुटकारा मिलेगा।  बढ़ती आबादी के साथ शहर में बढ़ता कचरा शहरवासियों को काफी परेशानी का कारण बन रहा है। महापौर म्हस्के ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और दिवा के नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भंडारली में जगह उपलब्ध होने से दिव्या के लोगों को डंपिंग ग्राउंड की समस्या से निजात मिल जाएगी। भंडारली की भूमि पर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने अपनी जमीन पर कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण का काम अगले दो सप्ताह में पूरा कर लिए जाने का विश्वास व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

Aman Samachar

 ज्यादा आँसू बनने और नलिकाओं में रुकावट ही आँखों से पानी आने की सबसे बड़ी वजह- डॉ. निता शाह

Aman Samachar

नागपुरी फिल्म करमा धरमा को डिजिटली फ्लॉप करने की साजिश

Aman Samachar

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

Aman Samachar

रोगी की अच्छी देखभाल करना और हर संभावित कोविड मृत्यु को रोकना हमारा पहला कर्तव्य – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar
error: Content is protected !!