Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना को रोकने के लिए मनपा आयुक्त ने लोगों से संवाद स्थापित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के आवश्यक उपायों का निरिक्षण करने के लिए मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने आज से दौरा शुरू कर दिया है। आज कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र के विविध स्थानों का दौराकर स्थानीय नगर सेवकों व नागरिकों से संवाद स्थापित किया।  इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग , सेनेटाजर , मास्क के नियमों का पालन न करने वाली दुकानों को सील करने का आदेश परिमंडल उपायुक्त व सहायक आयुक्तों को दिया है।

                  उन्होंने प्रभाग समिति क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौंचालयों की प्रतिदिन 5 से 6 बार नियमित सफाई कराने का आदेश दिया है। सार्वजनिक स्थानों , भीडभाड वाले स्थानों पर सेनेटायजर करने , मंगल कार्यालय , क्लब आदि स्थानों में प्रतिदिन   भेट देकर कार्यक्रमों की अग्रिम जानकारी लेने का   निर्देश दिया है। प्रभाग समिति स्तर के आरोग्य केन्द्रों के लिए आवश्यक दवाओं का भण्डारण , कोविड 19 की जांच के लिए आवश्यक यंत्रणा को गतिमान करने , सर्वेक्षण करने ,ताप की जांच करने टीएमटी बसों के मोबाईल एंटीजन जांच केंद्र के लिए उपयोग करने ,जिन स्थानों र कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं उन स्थानों में निर्जन्तुकीकरण करने , सर्वेक्षण करने आदि कार्यों को प्रमुखता देने का निर्देश प्रभाग समिति अधिकारीयों को दिया है। मनपा आयुक्त डा. शर्मा  शुरू में प्रभाग समिति कार्यालय में बैठक कर स्थानीय नगर    सेवकों से संवाद स्थापित किया।इस मौके पर प्रभाग समिति अध्यक्ष वर्षा    मोरे ,नगर सेवक मिलिंद पाटील ,उमेश पाटील , गणेश काम्बले , नगर सेविका अपर्णा सालवी ,सनिता गौरी ,आरती गायकवाड ,विजय लासे , पूजा करसुले आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद मनपा आयुक्त डा शर्मा खारेगांव नाका ,खारेगांव नाका शौंचालय , वास्तु आनंद गृह संकुल , ओजोन वैली गृह संकुल ,आदि स्थानों का दौराकर नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव सुने। कोरोना संक्रमण को रोकने व नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से मनपा आयुक्त  शर्मा आज से सड़क पर उतरकर उपाय योजनाओं व तैयारियों का खुद निरिक्षण कर रहे है।  पहले भी उन्होंने सड़क पर उतर कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए आरोग्य सेवा व जांच का प्रमाण बढाने और उपचार को अधिक महत्व दिया।  कोरोना को 50 के स्तर तक लाने में सफलता  मिली थी।  अब एक बार फिर कोरोना संक्रमित नए मरीज बढ़ने से मनपा ने नियमों का कड़ाई से पालन कराने  लिए दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

ओबीसी प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस को मिलेगी नई गति – भानुदास माली

Aman Samachar

नवजात बच्ची को डेढ़ लाख रूपये में बेचने वाले माता पिता समेत छः गिरफ्तार

Aman Samachar

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने शक्ति कानून लागू करने के निर्णय का स्वागत –  सुमन आर अग्रवाल

Aman Samachar

ऐरोली-कलवा एलिवेटेड प्रोजेक्ट के दीघा रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में –  राजन विचारे 

Aman Samachar

गंगा सागरपुत्र असोसिएशन की ओर से दी गयी दिवंगत ताराचंद निषाद को श्रधांजलि

Aman Samachar

महाड़ के ऐतिहासिक चावदार तालाब के लिए सभी आवश्यक उपाय किया जायेगा – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!