Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली की दर वृद्धि व बढ़ी बिल के खिलाफ महावितरण कार्यालय पर भाजपा का निषेध मोर्चा आज 

ठाणे [ युनिस खान ] लाक डाउन की अवधि में बिजली का अधिक बिल दिए जाने के मुद्दे को लेकर आज सोमवार को भाजपा की ओर से विरोध मोर्चा और बिजली बिल हो  होली जलाने की घोषणा की गयी है।  उर्जा मंत्री नितिन राउत के बयान से बिजली ग्राहकों में भारी रोष होने का भाजपा मुद्दा बना रही है।

                   भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे के नेतृत्व में सोमवार को सुबह 11 बजे ठाणे के वागले स्थित महावितरण कार्यालय पर मोर्चा का आयोजन किया गया है। भाजपा कोरोना  काल की बिजली बिल माफ़ करने व दर वृद्धि वापस लेने की शुरू से मांग कर रही है।  गत दिनों उर्जामंत्री राउत के बिजली बिल के सन्दर्भ में कोई राहत न देने के बयान को भाजपा ने मुद्दा बनाया है।  उसके विरोध में बिजली बिल की होली जलाओं व निषेध मोर्चा का आयोजन किया है। इस मोर्चे को पुर्व मंत्री रविन्द्र चव्हाण ,विधायक संजय केलकर , निरंजन डावखरे सबोधित करने वाले हैं। मोर्चे को सफल बनाने के लिए भाजपा नगर  पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।  पूर्व नगर सेवक राजकुमार यादव , शहर भाजपा उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी , उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष शैलेश  मिश्रा , श्रीकांत दुबे आदि मोर्चे को सफल बनाने  प्रयास कर रहे हैं।  एड. डावखरे ने कहा है कि बिजली का भारी बिल आम ग्राहकों के लिए समस्या बन गया है।  सरकार से राहत मिलने की अपेक्षा थी लेकिन उर्जा मंत्री के बयान से निराशा हुई। महावितरण व सरकार के भाजपा मोर्चा निकालकर बिल की होली जलायेगी।

संबंधित पोस्ट

मनपा के कौसा स्कूल की इमारत का विस्तार कर बनेगा जूनियर कालेज  – विरोध पक्षनेता 

Aman Samachar

मुंब्रा से माजीवाडा नाका के बीच टीएमटी बस क्रमांक 142 की सेवा आज से शुरू 

Aman Samachar

आचार संहिता के उलंघन के मामले की जाँच कर कार्रवाई की राकांपा ने मांग

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के नवनियुक्त आयुक्त सुधाकर देशमुख ने ग्रहण किया पदभार

Aman Samachar

डालमिया भारत ने महाराष्‍ट्र के मुरली प्‍लांट में 2.9 मिलियन टन सीमेंट की क्षमता जोड़ी 

Aman Samachar

तेरह वर्षो से विस्थापित 110 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!