Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आनंद परांजपे एनसीपी के राज्य महासचिव व नजीब मुल्ला ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त 

ठाणे ( युनिस खान ) आगामी स्थानीय निकाय और मनपा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र राज्य महासचिव के रूप में आनंद परांजपे को पार्टी संगठन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह, ठाणे में एनसीपी का वर्चस्व कायम रखने के लिए ठाणे जिले की जिम्मेदारी नजीब मुल्ला को सौंपी गई है।

    राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सक्षम नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। ठाणे में भी एनसीपी का वर्चस्व कायम रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत युवा और ऊर्जावान युवा नेता नजीब मुल्ला को एनसीपी के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। नजीब मुल्ला को क्षेत्रीय महासचिव एवं निरीक्षक अल्पसंख्यक विभाग, महाराष्ट्र क्षेत्र तथा समन्वयक कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका, भिवंडी महानगरपालिका के पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। नये जिला अध्यक्ष नजीब मुल्ला और प्रदेश महासचिव आनंद परांजपे को हर स्तर से बधाइयां मिल रही हैं।

संबंधित पोस्ट

तोहरा संगे लागल पिरितिया के डोर की शूटिंग की जाएगी यूपी और नेपाल में

Aman Samachar

लौह पुरुष सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को याद किया गया

Aman Samachar

फेस्टिवल के दौरान ‘ड्रग-फ्री महाराष्ट्र’ के बारे में जनजागरण

Aman Samachar

ठाणे में एक स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट ‘शूटिंग रेंज’ बिल्डिंग बनेगी – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

कोरोना को नियंत्रित करने में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पूरी तरह विफल – चंद्रकांत पाटील

Aman Samachar

गीता जयंती का वर्चुअल उत्सव , 12 दिसम्बर को शाम 6 बजे http://hfn.link/gitajayanti  पर उपलब्ध 

Aman Samachar
error: Content is protected !!