Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मेरा घर मेरे गणपति प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक के हाथो किया सम्मानित 

ठाणे [ युनिस खान ] मेरा प्रभाग मेरा परिवार ,मेरा घर मेरे गणपति संकल्पना को लेकर भारतीय जनता पार्टी स्लम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण भुजबल की ओर से ठाणे पूर्व कोपरी में मूर्ति व सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  विजेताओं को भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी निरंजन डावखरे के हाथो सम्मानित किया गया है।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर डावखरे के हाथों सम्मानित किया गया। इसमें पहला पुरस्कार एकवीरा माता का गाभरा , दूसरा पुरस्कार कचरे से एक स्थायी काल्पनिक मंदिर , तीसरा पुरस्कार एक विदेशी  और महाराष्ट्र के वारकरी संप्रदाय को पेश करने के लिए एक काल्पनिक मंदिर को दिया गया।  जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो प्रोत्साहन पुरस्कार, एक बेटी बचाव, महिला सशक्तिकरण और एक प्रोत्साहन पुरस्कार, कोरोना का भविष्य सजावट को दिया गया। इस प्रतियोगिता में निशिकांत महाकाली, श्रीमती अरुंधति डोमले, कु मृनाली खेड़कर  के साथ-साथ 82 से अधिक प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर  स्लम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजक कृष्णा भुजबल द्वारा आरती संग्रह एवं सेनेटायजर एवं मास्क का वितरण किया गया। कोपारी वार्ड में आयोजित गणेश सजावट प्रतियोगिता में भक्तों का अच्छा सहयोग मिला। सचिन कुटे बंटी तेली, शेखर निकम, राजेंद्र सावंत ,चेतन टोप्ले ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।  इस दौरान एमएलसी निरंजन डावखरे ने कृष्ण भुजबल के आवास पर कृष्ण प्रतिमा का दर्शन किया और प्रतियोगिता के परीक्षार्थियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कृष्णा भुजबल की इस प्रतियोगिता के लिए तारीफ करते हुए बधाई दी।

संबंधित पोस्ट

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने गारंटीड रिटर्न के साथ लांच किया प्रामेरिका लाइफ रॉकसालिड फ्यूचर

Aman Samachar

ग्लोबल कोविड अस्पताल के 46 डाक्टरों को सेवा से निकालने नहीं देंगे – अशरफ शानू पठान

Aman Samachar

जन्मभूमि कहीं भी हो, कर्मभूमि महाराष्ट्र की मराठी भाषा ही जोड़ती है’ – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

जन जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है क्षय रोग- दीपक झिजांड

Aman Samachar

निजी कंपनी व सोसायटियों में टीकाकरण की अनुमति देने की मनपा की योजना घोषित

Aman Samachar

नवी मुंबई को देश प्रथम क्रमांक का  स्वच्छ शहर बनाने के लिए मनपा सुसज्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!