Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कोगोपोर्ट ने ऋषिकेश कुलकर्णी को भारत के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में किया पदोन्नत

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ग्‍लोबल ट्रेड प्लैटफॉर्म, कोगोपोर्ट ने आज श्री ऋषिकेश कुलकर्णी को अपने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। सिंगापुर में अपने मुख्यालय और भारत, नीदरलैंड्स, थाईलैंड, वियतनाम और इंडोनेशिया में वैश्विक उपस्थिति के साथ कोगोपोर्ट ग्‍लोबल ट्रेड में तकनीकी प्रगति में सबसे आगे है।
        अपनी नई भूमिका में ऋषिकेश गुरुग्राम कार्यालय में पदस्थापित होंगे। वे भारत में कोगोपोर्ट के परिचालनों की वृद्धि और एसएमई कंपनियों के व्यवसाय के वैश्वीकरण में मदद के लिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों के साथ सहयोग करने की जिम्मेदारी सँभालेंगे। वे टेक्‍नोलॉजी के उपयोग के माध्यम से ग्राहक-अनुभव बेहतर बनाने और कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए परिचालनगत दक्षता बढ़ाने पर फोकस करेंगे।
       ऋषिकेश कुलकर्णी ने आईआईटी बॉम्बे से 2009 में स्नातक किया था। अपनी पूरी प्रोफेशनल यात्रा में उन्होंने ग्राहकों की समस्याओं को हल करने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाते रहे हैं। कोगोपोर्ट में आने के पहले वे फिनटेक, इंश्योरटेक और ओटीटी में नवाचार और विभिन्न टीमों की कार्यकुशलता बढ़ाने का अनुभव हासिल कर चुके थे। वाइस प्रेसिडेंट, इंजीनियरिंग की अपनी पूर्ववर्ती भूमिका में ऋषिकेश ने कोविड-19 के अनिश्चित दौर में कोगोपोर्ट को विस्तार करने में मदद की थी।
      श्री कुलकर्णी की नियुक्ति के विषय में कोगोपोर्ट के सीईओ, अमिताभ शंकर ने कहा कि, “कंपनी ने तीन वर्षों से कम समय में सकारात्मक एबिटा के साथ राजस्‍व में 170 मिलियन डॉलर का आंकडा पार करते हुए शानदार वृद्धि हासिल की है। भारत में कोगोपोर्ट के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने और लाभकारी वृद्धि हासिल करने में ऋषिकेश की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वे इंजीनियरिंग कौशल, व्यावसायिक दूरदृष्टि और लोगों को एकजुट करने की क्षमता से संपन्न एक निपुण लीडर है। भारत में कोगोपोर्ट का भविष्य बनाने में टेक्नोलॉजी और उत्पाद की भूमिका में उनकी रणनैतिक जानकारी कंपनी के नवाचार और वृद्धि के नए चरण से बिलकुल मेल खाती है।”

संबंधित पोस्ट

कर्मयोगी स्वर्गीय श्री रामलोचन प्रसाद सिंग ने सैकड़ों लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार

Aman Samachar

फैब्रिक कैम्बोलिव को रेनॉल्ट ब्रांड के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया

Aman Samachar

जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की उल्लेखनीय सफलता 

Aman Samachar

भांडुप की खानकाह महफ़िल मंन्सूरिया में मनाई गई ईद मिलादुन्नबी 

Aman Samachar

सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार गणेशोत्सव हर्षोल्लास और सादगी से मनाएं- जिलाधिकारी 

Aman Samachar

साईं जलाशय के निर्माण के लिए मनपा के आगामी बजट में 500 करोड़ रूपये के प्रावधान की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!